फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil Starvation Twenty million people forced to starve : Half of the population is not even destined to eat, Inflation and unemployment increased

ब्राजील में कोरोना की मार: आधी आबादी को नहीं नसीब हो रहा भरपेट खाना, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी

Tue, 13 Apr 2021 01:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 13 Apr 2021 01:18 PM IST
सार

कोरोना के चलते ब्राजील में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है। हालात ये हैं कि करीब दो करोड़ लोग ब्राजील भुखमरी से मरने को मजबूर हैं। ब्राजील की आधी आबादी को भरपेट भोजन नसीब नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Brazil Starvation Twenty million people forced to starve : Half of the population is not even destined to eat, Inflation and unemployment increased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

ब्राजील पिछले एक साल से कोरोना वायरस का कहर झेल रहा है। एक साल बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं। हर रोज करीब 40 हजार नए कोरोना मरीज मिले रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। कब्रिस्तानों में शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची है। कोरोना के चलते ब्राजील में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है। हालात ये हैं कि करीब दो करोड़ लोग ब्राजील भुखमरी से मरने को मजबूर हैं। ब्राजील की आधी आबादी को भरपेट भोजन नसीब नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


ब्राजील में कुल 21.1 करोड़ आबादी है, जिसमें से आधे से ज्यादा लोगों को ठीक से भोजन नसीब नहीं हो रहा है। ब्राजील की आधी आबादी भुखमरी की शिकार है। ब्राजील के ब्राजील के खाद्य संप्रभुता और पोषण सुरक्षा अनुसंधान नेटवर्क की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन


गांव के लोगों की हालत ज्यादा खराब 
नेटवर्क के अध्यक्ष रेनाटो मालूफ ने बताया कि ब्राजील के शहरों में तो फिर भी लोग सड़कों पर निकलकर खाना मांग सकते हैं, लेकिन गांवों में हालात बहुत खराब हैं क्योंकि वहां सड़कों पर खाना देने वाला भी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी के चलते बिगड़े हालात

विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्राजील में कोरोना संकट के बीच भुखमरी का कारण है कोविड के कारण बढ़ी बेरोजगारी और बेतहाशा बढ़े जरूरी चीजों के दाम। ब्राजील इंस्टिट्यूट ऑफ ज्योग्राफी एंड स्टेटिक्स के अनुसार, बीते एक साल में देश में चावल के दाम 70 फीसदी और घरेलू गैस के 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

अमेरिका में नहीं लगाया जा रहा ब्राजील के लोगों को टीका
ब्राजील में बेरोजगारी से परेशान लोग रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में अमेरिका जाते हैं, लेकिन कोरोना के कारण उनके लिए वहां भी मुसीबत खड़ी हो गई है, वहां उन्हें कोरोना टीका नहीं लगाया जा रहा। इन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस जैसे स्थानीय पहचान पत्र नहीं है। अमेरिका के 50 में 10 ही राज्यों में ऐसे लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed