{"_id":"66cfdbfbf9cd716e2e06c55b","slug":"brazil-s-top-court-threatens-to-suspend-elon-musk-s-x-over-lack-of-legal-representative-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brazil: ब्राजील की शीर्ष कोर्ट एलन मस्क पर सख्त, कहा- कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करें, वरना 'X' पर रोक लगा देंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brazil: ब्राजील की शीर्ष कोर्ट एलन मस्क पर सख्त, कहा- कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करें, वरना 'X' पर रोक लगा देंगे
Thu, 29 Aug 2024 07:56 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासिलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासिलिया
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:56 AM IST
सार
इस साल की शुरुआत में जज एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने एक्स के कुछ अकाउंट को गलत सूचना और नफरत भरे संदेश फैलाने के आरोप में ब्लॉक करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : X
विस्तार
ब्राजील की शीर्ष अदालत दिग्गज कारोबारी एलन मस्क पर सख्त हो गई है। दरअसल, कोर्ट ने सोशल मीडिया मंंच एक्स के लिए एक कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करने को कहा है। साथ ही ऐसा न करने पर देशभर में एक्स को बैन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
24 घंटे का दिया समय
सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा कर कहा, 'शीर्ष अदालत के जज एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने बुधवार रात को मस्क और उनके सोशल मीडिया मंच एक्स को एक समन जारी किया है। उन्हें 24 घंटे के भीतर ब्राजील में कंपनी के नए कानूनी प्रतिनिधि को नियुक्त करने कहा है।'
विज्ञापन
अदालत ने चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं करने पर ब्राजील में सोशल नेटवर्क के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
यह है मामला
गौरतलब है, मस्क के खिलाफ न्याय में बाधा डालने, आपराधिक संगठन और अपराध के लिए उकसाने के आरोपों को लेकर जांच चल रही है। इस साल की शुरुआत में जज एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने एक्स के कुछ अकाउंट को गलत सूचना और नफरत भरे संदेश फैलाने के आरोप में ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इसमें ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो के समर्थकों से संबंधित कुछ खाते भी शामिल थे।
विज्ञापन
मस्क का फूटा था गुस्सा
हालांकि, एलन मस्क की कंपनी एक्स ने हाल ही में ब्राजील में अपना संचालन तुरंत बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी का कहना था कि यह कदम उसके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने आरोप लगाया था कि एक ब्राजीलियाई जज ने उसके एक कानूनी प्रतिनिधि को मंच से कुछ सामग्री हटाने के कानूनी आदेशों का पालन नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी थी। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक्स की सेवाएं देश में जारी रहेंगी।
एक्स ने एक बयान में कहा था, 'कल रात, एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने धमकी दी कि अगर हम ब्राजील में हमारे कानूनी प्रतिनिधि को दिए गए सेंसरशिप आदेशों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम उनके कृत्यों को उजागर करने के लिए यहां साझा कर रहे हैं।'
कंपनी ने आगे कहा था कि मोरेस ने कानून या उचित प्रक्रिया का पालन करने के बजाय ब्राजील में उनके कर्मचारियों को डराने का विकल्प चुना। इसलिए, अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए, उन्होंने ब्राजील में अपना संचालन तुरंत बंद करने का फैसला किया है।