फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   - brazil coronavirus reports record covid 19 death as surge continues coroanvirus pandemic

Coronavirus in Brazil: ब्राजील में एक दिन में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौत, लगातार बढ़ रहे हैं आंकड़े

Wed, 03 Jun 2020 12:56 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Jun 2020 12:56 PM IST
सार

  • ब्राजील में एक दिन में कोरोना से होने वाली मौतों ने तोड़ा रिकॉर्ड
  • मंगलवार को देश में एक ही दिन में 1,262 लोगों की गई जानें
  • देश का साओ पाउलो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य, कुल 8,000 मौतें

विज्ञापन
- brazil coronavirus reports record covid 19 death as surge continues coroanvirus pandemic
ब्राजील में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना ने अपना कहर दुनिया के कई देशों में बरपा रहा है लेकिन लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ब्राजील में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड तो़ड़ मौतें हुई हैं। मंगलवार को ब्राजील में एक दिन में 1,262 मरीजों की मौत हुई है और कुल मरने वालों की संख्या 31,199 पहुंच गई है।

विज्ञापन


कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील, अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आता है। वहीं मंगलवार को ही देश में कोविड-19 के 28,936 मामले सामने आए जिससे कोरोना महामारी से कुल संक्रमितों की संख्या 5,55,383 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


21 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या वाला देश पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना का नया एपिसेंटर बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के इमरजेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक मिशेल रायन ने कहा कि ब्राजील में कोरोना का चरम बिंदू हालांकि अभी तक नहीं आया है और इस बात का पूर्वानुमान भी नहीं लगाया जा सकता कि ये कब आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो ही महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते नहीं दिखाई दिए। कई बार राष्ट्रपति अपने समर्थकों के साथ बैठकें करते देखा तो कभी अर्थव्यवस्था के गिरने को लेकर वो जनता से काम पर वापस जाने के लिए कहते नजर आए। 

ब्राजील के नगरनिगम, राज्य प्रशासन और मंत्रिमंडल के नेताओं ने वायरस से लड़ने के लिए देश की समर्थता को काफी नुकसान पहुंचाया है। ब्राजील के कमजोर उत्तर-पूर्वीय इलाके और अमेजन के घने जंगलों में अब ये वायरस फैलने लगा है। 

ब्राजील में दो महीने का लंबा लॉकडाउन लगा था जिसके बाद अब कई इलाकों में स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन खोला जा रहा है। मंगलवार को ब्राजील के साओ पाउलो में एक दिन में कोरोना के करीब सात हजार मामले सामने आए और 327 मौतें हुई।


साओ पाउलो देश का ऐसा राज्य है जो पूरी अर्थव्यवस्था एक तिहाई हिस्सा रखता है, अब देश का नया कोरोना का केंद्र बन गया है। साओ पाउलो में अब तक कोरोना के 1,18,000 मामले हैं और आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील के 27 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं और 21 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed