{"_id":"5e0337d68ebc3e87a91f3cfb","slug":"brazil-president-jair-bolsonaro-says-fine-now-but-lost-memory-after-fall-in-a-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के राष्ट्रपति की चोट लगने के बाद चली गई थी याददाश्त, बोले- अब ठीक हूं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के राष्ट्रपति की चोट लगने के बाद चली गई थी याददाश्त, बोले- अब ठीक हूं
Wed, 25 Dec 2019 03:50 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 25 Dec 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
जेयर बोल्सनारो (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो सोमवार रात अपने आधिकारिक आवास के बाथरूम में गिर गए थे। उनके सिर में चोट आई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया, गिरने के बाद मुझे कुछ भी याद नहीं था। उस वक्त मैंने अपनी याददाश्त खो दी थी। मुझे नहीं पता, मैंने कल क्या किया था। आज सुबह मैंने अपनी याददाश्त को वापस लाने की बहुत कोशिश की और इसमें कामयाब रहा। अब मैं ठीक हूं।
विज्ञापन
बोल्सनारो ने कहा, मैं फिसल गया था और मेरे पीठ पर कुछ गिर गया जिससे मुझे चोट लगी थी। लेकिन मैंने खुद को संभाला और अपना ख्याल रखा। यह सारी बातें बोल्सनारो ने बैंड टेलीविजन को टेलीफोन पर दिए साक्षात्कार में कहा।
विज्ञापन
64 वर्षीय बोल्सनारो अलवोर्दा पैलेस में बाथरूम में सोमवार रात फिसलकर गिर गए थे। इससे पहले सितंबर 2018 में बोल्सोनारो पर चाकू से हमला हुआ था, जब वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। उस वक्त वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि बोल्सनारो को ब्राजिलिया के आर्म्ड फोर्सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, इसके बाद मंगलवार को अस्पताल से घर जाने की अनुमति दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सीटी स्कैन में किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है।
एक जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में सितंबर में उनके पेट में चाकू से हमले की वजह से चार बार सर्जरी हो चुकी है। दिसंबर महीने की शुरुआत में स्कीन कैंसर की शिकायत के बाद जांच की गई थी। बोल्सनारो ने कहा अब मेरा स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन चाकू से हमले की वजह से कुछ परेशानियां अभी भी होती है।