फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil President Election: Jair Bolsonaro and Lula da Silva spar in 1st debate of runoff campaign

Brazil President Election: ब्राजील में रोचक हुआ राष्ट्रपति चुनाव, बोल्सोनारो और लूला के बीच बहस तेज

Mon, 17 Oct 2022 10:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 10:01 AM IST
सार

मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सामने वामपंथी नेता व पूर्व राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा चुनावी मैदान में हैं। पहले दौर के चुनाव प्रचार के दौरान लूला डा सिल्वा को 48% वोट मिले थे तो, बोल्सोनारो को 43% वोट मिले। 

विज्ञापन
Brazil President Election: Jair Bolsonaro and Lula da Silva spar in 1st debate of runoff campaign
Brazil President Election- Jair Bolsonaro and leftist front-runner Luiz Inacio Lula da Silva - फोटो : Agency

विस्तार

ब्राजील में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर मुकाबला रोचक होता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है, दोनों ही प्रत्याशियों के बीच बहस भी तेज होती जा रही है। रविवार को चुनाव के दूसरे दौर की पहली बहस के दौरान भी दोनों ही प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। 

विज्ञापन


दरअसल, इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सामने वामपंथी नेता व पूर्व राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा चुनावी मैदान में हैं।पहले दौर के चुनाव प्रचार के दौरान लूला डा सिल्वा को 48% वोट मिले थे तो, बोल्सोनारो को 43% वोट मिले। 
विज्ञापन


लूला ने उठाया कोविड मौतों का मुद्दा 
चुनाव प्रचार के दौरान लूला डा सिल्वा ने कोरोना के दौरान हुईं मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, इस महामारी से ब्राजील में 680,000 मौतें हुईं, जबकि इनमें से आधे लोगों को बचाया जा सकता था। उन्होंने बोल्सोनारो सरकार पर कोविड टीकों की खरीद में देरी और अप्रमाणित इलाज को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्सोनारो ने लूला को भ्रष्टाचार पर घेरा
वहीं बोल्सोनारो भी लूला के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा, लूला की पार्टी ने 14 साल के शासन के दौरान देश को भ्रष्टाचार व घोटालों में झोंक दिया। उन्होंने कहा, एक मामले में लूला सहित दर्जनों व्यापारिक नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने रिश्वतखोरी के आरोप में उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed