फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil Plane eyewitness describes the scene called it terrible know more in hindi

Brazil Plane Crash: स्थानीय लोगों ने बताया आंखों देखा हाल, कहा- आसमान से नीचे चक्कर खाते हुए गिरा विमान

Sat, 10 Aug 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसीलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसीलिया Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Aug 2024 03:32 PM IST
सार

क्रैश से पहले विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलता देखा गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबोन्यूज के मुताबिक नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया है कि विमान रिहायशी इलाके में गिरा।

विज्ञापन
Brazil Plane eyewitness describes the scene called it terrible know more in hindi
ब्राजील विमान दुर्घटना - फोटो : PTI

विस्तार

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई। विमान में 57 यात्रियों समेत चालक दल के चार सदस्य शामिल थे। घटनास्थल की तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है कि दुर्घटना के बाद विमान का मलबा आसपास फैल गया। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में देखा गया कि विमान अचानक आसमान से नीचे की तरफ चक्कर लगाते हुए गिरा। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि विमान दुर्घटना का कारण क्या था। कुछ चश्मदीद गवाहों ने इस भयानक क्षण का दृश्य बयां किया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया आंखों देखा हाल
49 वर्षीय ट्रक चालक मार्टिंस बारबोसा मीडिया के सामने आंखो देखा हाल का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब यह घटना घटी, तब वह काम कर रहे थे। यह हादसा उनके घर से 150 मीटर की दूरी पर हुआ। उन्होंने कहा, "मुझे लगा यह मेरे घर पर गिरा। घर के अंदर मेरा बेटा था।" इस घटना के बारे में सुनकर उन्हें निराशा हुई। हालांकि, उनके परिवार वाले सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


नथैली सिकारी जो घटनास्थल से कुछ ही दूर रहती है, ने कहा, "इसका असर खतरनाक था। मैं दोपहर का खाना खा रही थी। इस दौरान मैंने बहुत ही तेज आवाज सुनी। मैं तुरंत बालकनी में गई। मैंने एक विमान को चक्कर खाते हुए नीचे गिरते देखा। कुछ सेकेंड में मुझे एहसास हुआ कि यह किसी विमान के लिए सामान्य गतिविधि नहीं थी।" इस हादसे में सिकारी को कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन उसे वह स्थान काली करना पड़ा, क्योंकि विमान दुर्घटना के बाद वहं सबकुछ काला हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक अन्य स्थानीय निवासी रिकार्डो रॉडरिक्स ने कहा, "मैं घटनास्थल पर पहुंचा। मैंने कई शवों को जमीन पर देखा।" इस हादसे के बाद अब पीड़ितों के अवशेषों की पहचान जारी है। ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जिससे पूछताछ में मदद मिलेगी। 

बता दें कि क्रैश से पहले विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलता देखा गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबोन्यूज के मुताबिक नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया है कि विमान रिहायशी इलाके में गिरा। इस दौरान वह कई घरों से टकराया। वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते पर था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed