फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil Plane crash Updates tourist city Gramado family killed before christmas news in hindi

क्रिसमस की खुशी मातम में बदली: एक ही परिवार के 10 की मौत; ब्राजील प्लेन क्रैश की ये वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Mon, 23 Dec 2024 02:12 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजिलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजिलिया Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 02:12 AM IST
सार

ब्राजील के ग्रामाडो शहर में एक प्लेन क्रैश होने से एक ही परिवार के 10 लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन सबसे पहले एक घर की चिमनी से टकराया, फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराते हुए ग्रामाडो के एक बड़े आवासीय इलाके में एक मोबाइल फोन की दुकान में गिरा।

विज्ञापन
Brazil Plane crash Updates tourist city Gramado family killed before christmas news in hindi
ब्राजील विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्राजील के ग्रामाडो शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक प्लेन क्रैश में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामले में नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि रविवार को एक छोटा विमान ब्राजील के एक पर्यटक शहर ग्रामाडो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 यात्रियों और चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि जमीन पर एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


बता दें कि क्रैश प्लेन सबसे पहले एक घर की चिमनी से टकराया, फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराते हुए ग्रामाडो के एक बड़े आवासीय इलाके में एक मोबाइल फोन की दुकान में गिरा।
विज्ञापन

 


दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं 
मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर मौजूद एक दर्जन से ज्यादा लोग धुएं के कारण घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान दुर्घटना का कारण क्या था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए सभी यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के एक शहर से साओ पाउलो राज्य की यात्रा कर रहे थे। 
 


ग्रामाडो शहर क्यों है प्रचलित
बता दें कि  ब्राजील के सेरा गौचा पहाड़ों में स्थित ग्रामाडो पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थल है। यह शहर ठंडे मौसम, लंबी पैदल यात्रा के स्थलों और पारंपरिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर 19वीं शताब्दी में जर्मन और इतालवी प्रवासियों द्वारा बसाया गया था। क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान यहां बहुत भीड़ रहती है।

रविवार को हुए बस हादसे में 41 लोगों की मौत
ब्राजील में रविवार को हुए बस हादस में 41 लोगों की जान चली गई। मामले में अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में वीकेंड में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 41 हो गई। इस हादसे को राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने भयानक त्रासदी कहा।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो फेडरल हाईवे पुलिस ने इसे 2007 के बाद से देश के राजमार्गों पर सबसे खराब दुर्घटना कहा था। सिविल पुलिस ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि मिनस गेरैस राज्य में खनन शहर टेओफिलो ओटोनी के पास दुर्घटनास्थल से 41 शव निकाले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed