{"_id":"5c4ccb67bdec22737a367345","slug":"brazil-dam-collapse-11-killed-and-296-people-are-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील में बांध ढहने से मची तबाही, 40 की मौत, 300 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील में बांध ढहने से मची तबाही, 40 की मौत, 300 लापता
Sun, 27 Jan 2019 07:28 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 27 Jan 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
Brumadinho
दक्षिण पूर्व ब्राजील में एक खदान के पास स्थित बांध के ढह जाने से मची तबाही में 40 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग लापता हैं। इनमें से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ब्राजील के मिनास गेरेस राज्य में बेलो होरिजोंटो शहर के पास वेल खदान में शुक्रवार को यह आपदा आई। बांध ढहने से समूचे इलाके में गाद से भरी बाढ़ आ गई और ब्रुमाडिनो शहर के आस-पास के खेत इसकी जद में आ गए।
विज्ञापन
शनिवार को कई हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया क्योंकि बांध ढहने से निकला गाद इमारतों में भर गया है। राज्य के दमकल सेवा के अधिकारी कर्नल एडगार्ड एस्टावाओ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें अब भी लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद है।’’
विज्ञापन
अब तक प्राप्त आंकड़े के अनुसार 300 लोग लापता हैं। वेल की सूची के अनुसार ये सभी खदान कर्मचारी हैं। अब तक 40 लोगों के मरने की खबर है और 176 लोगों को जीवित बचाया गया है, जिनमें से 23 अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने आपदाग्रस्त इलाके का दौरा किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसे मार्मिक दृश्यों को देखकर भावुक हुए बगैर नहीं रहा सकता।’’