{"_id":"67691e85f6a8719eae0b2c63","slug":"brazil-bridge-collapses-truck-carrying-acid-falls-into-river-news-in-hindi-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brazil: ब्राजील के दो राज्यों को जोड़ना वाला पुल ढहा, एक की मौत, सल्फ्यूरिक एसिड ले जा रहा ट्रक नदीं में डूबा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brazil: ब्राजील के दो राज्यों को जोड़ना वाला पुल ढहा, एक की मौत, सल्फ्यूरिक एसिड ले जा रहा ट्रक नदीं में डूबा
Mon, 23 Dec 2024 01:57 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:57 PM IST
सार
टोकेंटिंस के अग्निशमन विभाग ने बताया कि शाम तक बचाव कर्मियों को जब इस बात का पता चला कि नदी में डूबे एक टैंकर से सल्फ्यूरिक एसिड का रिसाव हो रहा है, तो उन्होंने बचाव अभियान रोक दिया।
विज्ञापन
ब्राजील में ढह गया पुल
- फोटो : Video Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के उत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्र के दो राज्यों को जोड़ने वाला एक पुल रविवार को ढह गया। यह घटना तब घटी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सल्फ्यूरिक एसिड टोकैंटिंस नदी में फैल गया। पुल की लंबाई 533 मीटर है और यह मरनहाओ राज्य राज्य के एस्ट्रीटो टोकैंटिंस के अगुइआर्नोपोलिस शहर को जोड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान एसिड ले जा रहा एक टैंकर ट्रक नदी में गिर गया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। अगुइआर्नोपोलिस के पार्षद एलियास जूनियर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से पुल की समस्या को ठीक करने के लिए कहा। पार्षद ने बताया कि पुल के पास भारी ट्रकों को संभालने की क्षमता नहीं है। उन्होंने पुल पर एक दरार की तरफ इशारा किया। यह हादसा उनकी आंखों के सामने हुआ, जिसके कारण उन्हें पीछे की तरफ भागना पड़ा। उन्होंने इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रतिक्रिया नहीं दी।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में 11 लोग शामिल थे। टोकेंटिंस के अग्निशमन विभाग ने बताया कि शाम तक बचाव कर्मियों को जब इस बात का पता चला कि नदी में डूबे एक टैंकर से सल्फ्यूरिक एसिड का रिसाव हो रहा है, तो उन्होंने बचाव अभियान रोक दिया। बता दें कि जुसेलिनो कुबित्सचेक डी ओलिवेरा ब्रिज का उद्घाटन 1960 में हुआ था। यह राजधानी ब्रसिलिया को बेलेम से जोड़ता है। कंक्रीट से बनाया गया यह पुल बीआर 226 हाईवे का हिस्सा है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन