{"_id":"63afc093f8cf9d7b781f6b53","slug":"brazil-bolsonaro-left-brazil-before-lula-presidency","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brazil: लूला के पद ग्रहण से पहले बोल्सोनारो ने छोड़ा ब्राजील, कहा- 'लड़ाई हारे, लेकिन युद्ध नहीं, फिर लौटेंगे'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brazil: लूला के पद ग्रहण से पहले बोल्सोनारो ने छोड़ा ब्राजील, कहा- 'लड़ाई हारे, लेकिन युद्ध नहीं, फिर लौटेंगे'
Sat, 31 Dec 2022 10:24 AM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:24 AM IST
सार
ब्राजील से रवाना होने के समय जाएर बोल्सोनारो ने यह नहीं जानकारी दी कि वे कहां जा रहे हैं। हालांकि उनके विमान ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि वह फ्लोरिडा जा रहे हैं, जहां उनके सुरक्षा कर्मचारी पहले से मौजूद हैं।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में जाएर बोल्सोनारो को वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि काफी दिनों तक उन्होंने अपनी हार को उन्होंने स्वीकार नहीं किया था, वहीं उनके समर्थक भी लूला का विरोध कर रहे थे, लेकिन अब सामने आया है कि बोल्सोनारो ने ब्राजील छोड़ दिया है। बीते शुक्रवार को वे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि उनकी ब्राजील से रवानगी उस वक्त हुई है जब नव निर्वाचित राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा एक जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, ब्राजील से अपनी रवानगी के दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा कि 'वे एक लड़ाई हार गए लेकिन युद्ध नहीं। मैं जल्द ही वापस आउंगा।' टेकऑफ से पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना बयान दिया। उन्होंने अपने बयान के जरिए अपनी विरासत की रक्षा करने की कोशिश की, और अपने अनुयायियों को लूला के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विमान ट्रैकिंग डेटा से मिली जानकारी
ब्राजील से रवाना होने के समय जाएर बोल्सोनारो ने यह नहीं जानकारी दी कि वे कहां जा रहे हैं। हालांकि उनके विमान ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि वह फ्लोरिडा जा रहे हैं, जहां उनके सुरक्षा कर्मचारी पहले से मौजूद हैं। एक वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, राष्ट्रपति का विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के बाद ब्रासीलिया से ऑरलैंडो, फ्लोरिडा के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
अपनी हार को ना स्वीकार करते हुए उन्होंने कई बार कहा है कि वह ब्राजील की लोकतांत्रिक परंपरा को तोड़ते हुए, रविवार के उद्घाटन के अवसर पर लूला को राष्ट्रपति पद का औपचारिक रिबन नहीं सौंपेंगे। उपराष्ट्रपति हैमिल्टन मोराओ अब कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। उनके प्रेस कार्यालय ने बोल्सोनारो के देश छोड़ने की पुष्टि की। जानकारी देते हुए कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भले ही वे इस समय कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं, लेकिन मोराओ लूला को राष्ट्रपति पद का औपचारिक रिबन नहीं देंगे। ऐसे में वामपंथी नेता को औपचारिक रिबन कौन सौंपेगा, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
इससे पहले, चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद करीब 40 दिनों तक चुप रहने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति निवास के गेट पर अपने समर्थकों से बात करते हुए कहा कि मैं कहां जाऊं, यह कौन तय करेगा। सशस्त्र बलों को क्या कदम उठाना चाहिए, यह कौन तय करेगा। हालांकि, बोल्सोनारो ने समर्थकों की सैन्य हस्तक्षेप की मांग का समर्थन नहीं किया और उम्मीद जताई कि सशस्त्र बल ब्राजील के संविधान का सम्मान करेंगे।
लूला डिसिल्वा की जीत को स्वीकार करने से इनकार
बोल्सोनारो ने अक्टूबर में हुए चुनावों में वामपंथी नेता लूला डिसिल्वा की जीत को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उनकी चुप्पी ने समर्थकों को सेना के ठिकानों के बाहर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।