फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil approved emergency use of COVID-19 vaccines China s Sinovac Biotech Ltd and Britain s AstraZeneca

ब्राजील में बढ़ा कोरोना का कहर, भारत से मांगी थी वैक्सीन, अब चीन और ब्रिटेन के टीकों को दी मंजूरी

Mon, 18 Jan 2021 09:55 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 18 Jan 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Brazil approved emergency use of COVID-19 vaccines China s Sinovac Biotech Ltd and Britain s AstraZeneca
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्राजील ने कोरोना वायरस के संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच चीन की कोविड वैक्सीन सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड और ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी।  बता दें कि इससे पहले ब्राजील ने भारत से कोविड वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
 
ब्राजील के एनविसा स्वास्थ्य नियामक ने रविवार को चीन और ब्रिटेन की कोरोना वायरस वैक्सीन को आपातकालीन स्वीकृति दे दी। ब्राजील विनाशकारी महामारी की दूसरी लहर के बीच बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। ब्राजील ने ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड की कॉविशील्ड वैक्सीन के साथ-साथ चीन की कोरोनावैक वैक्सीन को अधिकृत किया है। एनविसा ने घोषणा की कि यह एक ऐसे राष्ट्र में उपयोग के लिए है, जहां कोविड-19 से अब तक 2,09,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी वैक्सीन ने 50 फीसदी असर दिखाया 
इस महीने की शुरुआत में ब्राजील ने कहा था कि चीनी वैक्सीन ने लोगों पर वायरस के प्रभाव को रोकने में 50 प्रतिशत असर दिखाया है। ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को लेकर दिसंबर में प्रकाशित रिजल्ट में पाया गया कि यह उन वायलेंटियरों में 62 प्रतिशत प्रभावी रही जिनको दो पूर्ण डोज दिए गए, जिन्हें आधा डोज देने के बाद पूरा डोज दिया गया उनमें यह 90 प्रतिशत प्रभावी रही। लेकिन दोनों अमेरिकी दवा कंपनियों फाइजर और मॉडर्ना द्वारा विकसित वैक्सीनों के लिए बताई गई 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावशीलता दावे से कम प्रतीत होती है।
 
महामारी के बीच राजनीतिक लड़ाई शुरू 
ब्राजील में साओ पाउलो के गवर्नर जोआओ डोरिया और राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बीच कोरोनावैक और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को वलेकर राजनीतिक लड़ाई शुरू गई हैं। बोल्सोनारो ने बार-बार कोरोनावाक को बदनाम करने की कोशिश की और इसे "जोआओ डोरिया का चीनी टीका" बताया।लेकिन ब्राजील की 21.2 करोड़ की आबादी के लिए पर्याप्त वैक्सीन सुरक्षित करने के लिए करोड़ डोज के लिए स्थानीय निर्माता ब्यूटान संस्थान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बीच, ब्राजील भारत से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 20 लाख डोज लेने की उम्मीद कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed