फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil and South Africa hold trilateral meeting with jaishankar emphasis on reforming the Security Council

UNGA: भारत-ब्राजील और द.अफ्रीका के विदेश मंत्रियों ने की त्रिपक्षीय बैठक, सुरक्षा परिषद में सुधार लाने पर जोर

Sun, 24 Sep 2023 01:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 01:00 AM IST
सार

त्रिपक्षीय बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सुधार से संबंधित अंतर-सरकारी वार्ता पर कायम गतिरोध पर निराशा जताई गई।

विज्ञापन
Brazil and South Africa hold trilateral meeting with jaishankar emphasis on reforming the Security Council
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर, ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा और दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री ग्रेस नलेदी पंडोर ने शुक्रवार को यहां 11वें आईबीएसए त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक की। इसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सुधार से संबंधित अंतर-सरकारी वार्ता पर कायम गतिरोध पर निराशा जताई गई। मंत्रियों ने अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के प्रतिनिधित्व को शामिल करने के लिए सुरक्षा परिषद के विस्तार के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन

बैठक के बाद जारी एक बयान में मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि परिणामोन्मुख प्रक्रिया की ओर बढ़ने का समय आ गया है। उन्होंने लिखित समझौतों की शुरुआत के माध्यम से एक निश्चित समय सीमा के भीतर ठोस परिणाम प्राप्त करने के प्रयासों को दोगुना करने का आग्रह किया। मंत्रियों ने यूएनएससी में स्थायी उपस्थिति के लिए अफ्रीकी देशों की वैध आकांक्षा का समर्थन किया और ब्राजील और भारत के सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट पाने के प्रयास का समर्थन किया। मंत्रियों ने इस बात पर बल दिया कि संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में व्यापक सुधार किया जाना चाहिए और सुरक्षा परिषद में सुधार को आगे बढ़ाना एक तत्काल और सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed