{"_id":"5fc3efa38ebc3ea3725226ef","slug":"brazil-accused-the-us-presidential-election-of-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील ने अमेरिकी चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, राष्ट्रपति बोले- 'मेरे पास हैं जानकारी के स्रोत'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील ने अमेरिकी चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, राष्ट्रपति बोले- 'मेरे पास हैं जानकारी के स्रोत'
Mon, 30 Nov 2020 12:29 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रियो दि जिनेरियो (ब्राजील)
पीटीआई, रियो दि जिनेरियो (ब्राजील)
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने रविवार को कहा कि वह अमेरिकी चुनाव में जो बाइडन की जीत को मान्यता देने से पहले थोड़ा इंतजार करेंगे।
विज्ञापन
वह स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा कि मेरे पास जानकारी के स्रोत हैं कि वहां वास्तव में बहुत धांधली हुई।
विज्ञापन
बोलसोनारो ने ब्राजील की मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली को लेकर भी संदेह जताया। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इससे धोखाधड़ी की आशंका है। उन्होंने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतपत्रों के जरिए पारंपरिक तरीके से चुनाव कराने का आग्रह किया है। बोलसोनारो ने अभी तक जो बाइडन को चुनाव में जीत की बधाई भी नहीं दी है।
विज्ञापन
ट्रंप पहले ही चुनाव में धांधली का लगा चुके हैं आरोप
डोनाल्ड ट्रंप वोटिंग के दिन से ही मेल इन बैलेट में धांधली करने के आरोप लगा रहे हैं। उनकी टीम ने भी दावा किया है कि जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी के अधिकारियों ने कम से कम छह राज्यों में मेल इन बैलेट को लेकर धांधली की। इन राज्यों में दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर थी।