फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil: 94 killed, many missing in devastation caused by rain and landslides

ब्राजील : बारिश और भूस्खलन की वजह से मची तबाही में 94 लोगों की मौत, कई लापता

Thu, 17 Feb 2022 01:29 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, रियो दी जेनेरियो/ब्यूनस आयर्स/ब्यूफोर्ट।
एजेंसी, रियो दी जेनेरियो/ब्यूनस आयर्स/ब्यूफोर्ट। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 17 Feb 2022 01:29 AM IST
सार

दमकल विभाग ने कहा कि, तीन घंटे के भीतर क्षेत्र में 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई थी। जो पिछले 30 दिन के दौरान सबसे ज्यादा है। वहीं हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें हादसे के बाद के भयावह दृश्य को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

विज्ञापन
Brazil: 94 killed, many missing in devastation caused by rain and landslides
ब्राजील में बारिश और भूस्खलन। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

ब्राजील के रियो दी जेनेरियो के पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश और उसके बाद भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई है। इस इलाके में यह तूफान मंगलवार की देर रात आया। इसमें मृतक संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। करीब 180 से अधिक सैनिकों को प्रभावित क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य में लगाया गया है।

विज्ञापन


जी-1 समाचार आउटलेट के अनुसार, हताहतों की संख्या रियो दी जेनेरियो के उत्तर में पेट्रोपोलिस शहर में हुई है। वहीं, रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें त्रासदी के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने अपने मंत्रियों को पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है। दमकल विभाग ने कहा कि, तीन घंटे के भीतर क्षेत्र में 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई थी।
विज्ञापन


जो पिछले 30 दिन के दौरान सबसे ज्यादा है। वहीं हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें हादसे के बाद के भयावह दृश्य को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश होने से काफी नुकसान भी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जेंटीना के जंगलों में आग से 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र खाक
अर्जेंटीना के कोरींटेस प्रांत के जंगलों की आग ने भीषण तबाही मचा दी है। आग से 5 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र खाक हो चुका है। यह आग एक हफ्ते से धधक रही है। खाक हुआ क्षेत्र प्रांत के कुल वन क्षेत्र का 6 फीसदी है। बताया गया है भीषण गर्मी और सूखा पड़ने से देश में जंगलों की आग सुलग रही है। इसे काबू करने में वन विभाग भी नाकाम हो रहा है।

अमेरिका में विमान हादसा, नाबालिग समेत आठ लोगों की मौत
अमेरिका में नॉर्थ कैरोलीना के तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एक छोटे विमान में सवार चार किशोर समेत आठ लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मारे गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल था।।

कार्टेरेट काउंटी के शेरिफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला पायलट और अन्य सभी यात्री नॉर्थ कैरोलीना के निवासी थे। इसके मुताबिक, मृतकों की उम्र 15 से 67 वर्ष के बीच थी। फिलहाल हादसे का कारण नहीं बताया गया है लेकिन विमान के नीचे गिरने के बाद आसपास के क्षेत्र को भी इसने अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed