{"_id":"673f91899bf84e2d2c08a576","slug":"brazil-2022-coup-attempt-updates-former-president-jair-bolsonaro-and-several-aides-indicted-on-charges-police-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brazil: 'बोल्सोनारो व सहयोगियों ने तख्तापलट की साजिश रची'; वर्तमान राष्ट्रपति लूला बोले- जहर देने में विफल रहे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brazil: 'बोल्सोनारो व सहयोगियों ने तख्तापलट की साजिश रची'; वर्तमान राष्ट्रपति लूला बोले- जहर देने में विफल रहे
Fri, 22 Nov 2024 01:31 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो (ब्राजील)

Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:31 AM IST
सार
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और उनके कई सहयोगियों पर 2022 में तख्तापलट की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस मामले में वर्तमान राष्ट्रपति ने कहा कि 2022 में उन्हें जहर देने का प्रयास किया गया था, जो नाकाम रहा।
विज्ञापन
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगा है। साल 2022 के इस मामले में पुलिस ने ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय में जांच के निष्कर्ष पेश किए। हालांकि, दक्षिणपंथी नेता और पूर्व राष्ट्रपति ने उन सभी दावों का खंडन किया है। बोल्सोनारो को कई बार कानूनी चेतावनी का भी सामना करना पड़ा है। आरोप है कि 2022 में अपने प्रतिद्वंद्वी, और वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (वर्तमान राष्ट्रपति) से चुनाव हार के बावजूद बोलसोनारो ने पद पर बने रहने की कोशिश की थी।
बोल्सोनारो ने सहयोगियों के साथ मिलकर तख्तापलट का प्रयास किया
ब्राजील की पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो पर लगे आरोपों के संबंध में संघीय पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और 36 अन्य लोगों पर तख्तापलट का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। इसके मुताबिक 2022 के चुनावों में हार के बाद पद पर बने रहने के मकसद से बोल्सोनारो ने सहयोगियों के साथ मिलकर तख्तापलट का प्रयास किया।
राष्ट्रपति लूला बोले- उन्हें 'जहर' देने की साजिश सफल नहीं हुई
इस मामले में वर्तमान राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि वह आज जीवित हैं, इस बात के लिए वे कृतज्ञ हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि 'उन्हें 'जहर' देने का प्रयास सफल नहीं हुआ।' दिलचस्प बात ये है कि लगभग दो साल पहले राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहला मौका है जब लूला ने '2022 में उनकी हत्या की कथित साजिश' के बारे में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है। जनवरी, 2023 में दूसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद से 79 साल के लूला ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया था। लूला 2003 से 2011 के बीच भी राष्ट्रपति रह चुके हैं।
विज्ञापन
ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट में पुलिस का बयान
खबरों के मुताबिक गुरुवार को ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय में पुलिस को अपनी जांच के निष्कर्ष प्रस्तुत करने थे। इन्हें अभियोक्ता-जनरल पाउलो गोनेट को भेजा जाना था। होनेट अगर आरोपों से सहमत होंगे तो पूर्व राष्ट्रपति पर मुकदमा चलाया जाएगा। असहमत होने पर जांच को रद्द किया जा सकता है।
हीरे के आभूषणों की तस्करी से जुड़े आरोप
बोलसोनारो के खिलाफ अन्य जांच ब्राजील में हीरे के आभूषणों की तस्करी में उनकी संभावित भूमिकाओं से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक बिना गहनों की जानकारी दिए ब्राजील लाया गया। इसके अलावा अपने अधीनस्थ कर्मी पर दबाव बनाने का आरोप भी है। इस आरोप के मुताबिक बोलसोनारो ने कोरोना महामारी के दौरान अपने और दूसरों के COVID-19 टीकाकरण स्टेटस को गलत साबित करने का निर्देश दिया। बोल्सोनारो ने इन सभी मामलों में शामिल होने से इनकार किया है।
चुनावी हार के बाद तख्तापलट और हत्या की साजिश के आरोप
खबरों के मुताबिक मंगलवार को, संघीय पुलिस ने चार सैन्यकर्मियों और एक संघीय पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया। इन पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप है। 2022 में तख्ता पलट के अलावा राष्ट्रपति लूला और अन्य शीर्ष अधिकारियों को कथित तौर पर मारने की योजना शामिल थी।

Brazilian President Luiz Inacio Lula da Silva said on Thursday that he is thankful for his life after an attempt to 'poison' him did not work, in his first public comments about an alleged plot to kill him in 2022, days before he took office, reports Reuters pic.twitter.com/4KKptnXPUS
— ANI (@ANI) November 21, 2024