फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bowl and cutlery used by Mahatma Gandhi to be auctioned in UK on January 10

इंग्लैंड में होने जा रही है महात्मा गांधी के कटोरी-चम्मच की नीलामी, जानिए कीमत

Tue, 29 Dec 2020 10:11 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bowl and cutlery used by Mahatma Gandhi to be auctioned in UK on January 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक कटोरी, दो लकड़ी के चम्मच और लकड़ी के एक फोर्क (कांटा) की इंग्लैंड के ब्रिस्टल में अगले साल नीलामी होगी। नीलामी के लिए इन वस्तुओं की शुरुआती कीमत 55 हजार पाउंड (54 लाख 49 हजार 317 रुपये) तय की गई है। भारत में इसकी कीमत नीलामी कमीशन, जीएसटी, बीमा, किराया और कस्टम ड्यूटी को मिलाकर 1.2 करोड़ रुपये हो सकती है।  

विज्ञापन


हालांकि, यह अनुमान सबसे कम है। एक अनुमान के अनुसार इनकी कीमत 80 हजार पाउंड तक लग सकती है। इस हिसाब से भारत में इनकी कीमत दो करोड़ रुपये हो सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑनलाइन नीलामी में बोलियां काफी अनिश्चित होती हैं और कई बार यह अनुमान से दो-तीन गुना ज्यादा भी हो सकती हैं। ऑनलाइन नीलामी कार्यक्रमों में यह ज्यादा देखने को मिला है। 
विज्ञापन



काफी दुर्लभ हैं महात्मा गांधी की ये वस्तुएं
उल्लेखनीय है कि जिन कटोरी-चम्मच की नीलामी होने जा रही है उन्हें गांधी जी व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल किया करते थे। यह सेट उनके प्रसिद्ध अनुयायी और मित्र सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं। नीलामीकर्ता की ओर से इस संबंध में कहा गया है कि ये वस्तुएं न केवल महात्मा गांधी बल्कि भारत के इतिहास से संबंधित हैं और खासा महत्व रखती हैं। बता दें कि सेट में शामिल कटोरी साधारण धातु से बनी है और चम्मच नक्काशीदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामीकर्ता ने बताया है कि कटोरी, चम्मच और कांटे के इस सेट का इस्तेमाल महात्मा गांधी ने पुणे के आगा खान पैलेस और मुंबई के पाम बन हाउस में किया था। इस कटोरी के तल पर 208/42 मुद्रित है। नीलामीकर्ता के अनुसार इन वस्तुओं का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में भी किया है। इन वस्तुओं का इस्तेमाल महात्मा गांधी करते रहे थे और ये गांधी जी के मित्र और अनुयायी सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed