{"_id":"5eae3a0fb335334ea458280e","slug":"borris-johnson-recall-his-brush-with-death-says-it-was-50-50-experience-thank-medical-staff-for-curing-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मृत घोषित करने की तैयारी में थे डॉक्टर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मृत घोषित करने की तैयारी में थे डॉक्टर
Sun, 03 May 2020 09:44 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 03 May 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह उबर गए हैं। उन्होंने रविवार को बताया कि लंदन के डॉक्टरों ने उनकी मौत की घोषणा करने की तैयारी कर ली थी। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई को मौत से सामना वाला अनुभव बताया। जॉनसन ने कहा कि आईसीयू से बाहर आना राहत की बात है।
विज्ञापन
55 साल के जॉनसन को पांच अप्रैल को तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने पर सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल स्टाफ की काफी कोशिशों के बाद उन्हें बचा लिया गया। उनका कहना है कि चीजें किसी भी तरह हो सकती थीं। द सन के साथ हुई बातचीत में जॉनसन ने मौत के साथ अपने सामने को लेकर बात की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में उन्हें कई लीटर ऑक्सीजन दिया जा रहा था लेकिन आईसीयू में उनके स्वास्थ्य में कोई खास प्रगति नहीं दिख रही थी। जिसकी वजह से डॉक्टरों को मजबूरन उनकी मौत के बारे में घोषणा करने की तैयारी करनी पड़ी थी। उन्होंने उस समय को याद करते हुए कहा, 'वह काफी कठिन समय था। मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता। मेरी हालत ठीक नहीं थी लेकिन मुझे पता था कि आकस्मिक योजनाएं बनाई जा रही हैं। डॉक्टरों के पास सभी तरह के इंतजाम थे कि अगर कुछ गलत हुआ तो क्या करना चाहिए।'
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह विश्वास करना काफी मुश्किल था कि केवल कुछ दिनों में मेरी हालत इस कदर बिगड़ गई। मुझे याद है कि मैं निराशा महसूस कर रहा था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं ठीक क्यों नहीं हो रहा हूं। सबसे बुरा समय तब आया जब 50-50 की परिस्थिति बन गई। उन्होंने मेरे विंडपाइप के नीचे एक ट्यूब लगाई। मुझे लगा इस बीमारी की कोई दवाई नहीं है, कोई इलाज नहीं है। मैं इससे कैसे ठीक होउंगा।'
जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसका मिडिल नाम उन्होंने निकोलस रखा है। इसे उन्होंने आईसीयू में उनकी जान बचाने वाले डॉक्टर निकोलस प्राइस और निकोलस हार्ट के नाम पर रखा है। उन्होंने अपनी जिंदगी बचाने के लिए मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'इसके लिए अद्भुत, अद्भुत नर्सिंग का धन्यवाद जिनकी वजह से मैं बच गया। मैं यह नहीं समझा सकता कि यह कैसे हुआ। मुझे नहीं पता। यह देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है।'