फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boris Johnson imposed tighter Lockdown on large parts of England despite Covid 19 vaccine boost

आज से ब्रिटेन की आबादी के तीन-चौथाई हिस्सों में शीर्ष स्तर का लॉकडाउन लागू

Thu, 31 Dec 2020 01:49 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 31 Dec 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Boris Johnson imposed tighter Lockdown on large parts of England despite Covid 19 vaccine boost
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है, जिसके बाद वैज्ञानिकों और दुनिया के लोगों में खौफ और हड़कंप मचा हुआ है। ब्रिटेन ने भी अपने यहां सख्ती को बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसके मद्देनजर ब्रिटेन में अब तक का सबसे सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। उन्होंने पहले भी कहा था कि 'यह महीना 'बेहद कठिन' है, कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए तेजी से टीकाकरण का काम किया जा रहा है, लेकिन यह काफी नहीं है।'

विज्ञापन


गुरुवार यानी आज से इंग्लैंड की आबादी के तीन-चौथाई हिस्सों में शीर्ष स्तर का लॉकडाउन लागू किया जाएगा, क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से पहले से ही अस्पतालों पर मरीजों का दबाव है, जो कि नए स्ट्रेन के आने के बाद और बढ़ गया है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री जॉनसन ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि 'वैक्सीन से उम्मीद और खुद की जांच अगले कुछ हफ्तों के लिए पर्याप्त नहीं है, और संभवत: लंबे समय तक रहने वाली है। अब इन सर्दियों के महीनों में बहुत मुश्किल होगी इसलिए हमें वास्तव में इसपर ध्यान केंद्रित करते हुए अनुशासन बनाए रखना चाहिए। कोरोना वायरस के नए प्रकार के प्रसार का मतलब है कि इंग्लैंड के अधिक हिस्सों को सबसे सख्त स्तर चार के प्रतिबंधों के तहत रखा जाएगा, गैर-आवश्यक खुदरा दुकानों को बंद करने और सामाजिक गतिविधि को और सीमित करने की आवश्यकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉनसन ने कहा कि 'मुझे पता है कि यह लोगों के लिए कठिन है, लेकिन इसे पूरा करना होगा।' ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना के 50,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पर भारी पड़ने का खतरा मंडराने लगा है। यह आंकड़ा महामारी की शुरुआत के बाद से उच्चतम दैनिक आंकड़ा है। अस्पताल में कोरोना वायरस के इलाज के लिए आने वाले लोगों की संख्या पहले ही संक्रमण की पहली लहर के दौरान दर्ज किए गए रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने चेतावनी दी थी कि लंदन महीनों तक लॉकडाउन के अधीन रह सकता है क्योंकि टीकाकरण शुरू होने तक कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक होने के कारण उसे काबू में रखना बहुत मुश्किल होगा। मैट हैनकॉक ने कहा था कि टियर-4 इलाकों में रहने वाले लोगों को इस तरह से व्यवहार करना चाहिए कि उनके पास वायरस हो सकता है।


यही एकमात्र तरीका है, जिससे हम इसे नियंत्रण में रख सकते हैं। स्थिति बहुत गंभीर है और वायरस के नए प्रकार ने इसे और अधिक कठिन बना दिया है। टियर-4 सबसे कड़ा प्रतिबंध है, जिसे ब्रिटेन के तीन-चौथाई इलाकों में लगाने का एलान किया गया है। ब्रिटेन के जिन इलाकों में टियर-4 के प्रतिबंध लगाए गए हैं, वहां लोगों को अपने घरों में ही रहने, जरूरत न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने, अपने इलाके से बाहर न जाने और दूसरे इलाकों के लोगों से न मिलने के लिए कहा गया है। साथ ही इन इलाकों में घर से बाहर निकल कर सार्वजनिक जगहों पर एक व्यक्ति को केवल एक ही व्यक्ति से मुलाकात करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed