ब्रिटेन चुनाव: बोरिस जॉनसन के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद, आज आएंगे नतीजे
- पांच साल में तीसरी बार हुआ आम चुनाव
- ब्रेग्जिट पर भी समाप्त होगा गतिरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में पांच साल से भी कम समय में तीसरी बार आम चुनाव हुए। गुरुवारक को हुए मतदान में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। इसके अलावा यूरोपीय संघ से अलग होने को लेकर ब्रेग्जिट ने 2016 से देश की राजनीतिक को शक्तिहीन कर रखा है।
इस चुनाव से यह गतिरोध भी खत्म होगा। मतदान रात 10 बजे तक चला और इसके तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह तक ज्यादातर परिणाम आ जाएंगे। ब्रिटेन में इससे पहले 2015 और 2017 में आम चुनाव हो चुके हैं।
गुरुवार को हुए मतदान में देश के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस की कुल 650 सीटों के लिए 3322 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान पूर्व सर्वेक्षण में इस बार सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की सरकार बनने के आसार हैं।
यदि किसी को बहुमत नहीं मिला तो
हाउस ऑफ कॉमंस में जिस दल के पास 326 का जादुई आंकड़ा होगा, उसकी सरकार बन जाएगी। वहीं यदि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता है, तो दो या दो से ज्यादा दल मिलकर गठबंधन की सरकार बना सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक नई संसद की तस्वीर शुक्रवार तक साफ हो जाएगी। ब्रिटिश इतिहास में दिसंबर में आम चुनाव 1923 के बाद अब जाकर हो रहा है।
दक्षिणपंथी जॉनसन ने किया आगाह
ब्रिटेन के 55 वर्षीय प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वादा किया है कि दक्षिण पंथी कंजरवेटिव सरकार ब्रेग्जिट पर फैसला लेगी और 2020 जनवरी अंत तक देश को यूरोपीय यूनियन से बाहर निकालेगी। वहीं उन्होंने आगाह किया कि यदि लेबर पार्टी जीती तो इस फैसले में और देरी होगी।