{"_id":"6881a2ebc883e3d05206a895","slug":"border-dispute-thailand-cambodia-border-dispute-deepens-both-countries-recall-ambassadors-diplomatic-crisis-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Border Dispute: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद गहराया, दोनों देशों ने वापस बुलाए राजदूत; रिश्ते निचले स्तर पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Border Dispute: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद गहराया, दोनों देशों ने वापस बुलाए राजदूत; रिश्ते निचले स्तर पर
Thu, 24 Jul 2025 08:39 AM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंगकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंगकॉक
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 24 Jul 2025 08:39 AM IST
सार
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद फिर से तेज हो गया है। एक बारूदी सुरंग विस्फोट में थाई सैनिक के घायल होने के बाद थाईलैंड ने कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित किया और अपना राजदूत वापस बुलाया। जवाब में कंबोडिया ने सभी थाई राजनयिकों को निकाल दिया। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सुरंगें बिछाने और समझौते तोड़ने के आरोप लगाए हैं, जिससे कूटनीतिक संबंध बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
थाईलैंड और कंबोडिया के झंडे
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा सीमा विवाद अब गंभीर राजनयिक संकट में बदल गया है। ताजा घटनाक्रम में थाईलैंड ने अपने राजदूत को कंबोडिया से वापस बुला लिया है और कंबोडियाई राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह निर्णय थाई सैनिक के बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल होने के बाद लिया गया। जवाब में कंबोडिया ने भी सभी थाई राजनयिकों को देश छोड़ने को कहा है और अपने राजनयिकों को बैंकॉक से वापस बुला लिया है। वहीं, एपी की रिपोर्ट के अनुसार कहा गया कि थाई और कम्बोडियाई सैनिकों ने विवादित सीमा क्षेत्र में एक-दूसरे पर गोलीबारी भी की।
बारूदी सुरंग विस्फोट में थाई सेना का दावा है कि यह विस्फोट थाईलैंड के उबोन राचथानी प्रांत में हुआ जहां पांच सैनिक घायल हुए और एक सैनिक ने पैर गंवा दिया। वहीं कंबोडिया का कहना है कि विस्फोट उनके प्रीह विहेर प्रांत में हुआ। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि सीमा पर आपसी समझौते के बावजूद नए बारूदी सुरंगें बिछाई गईं।
नए बारूदी सुरंगों के आरोप से बढ़ा तनाव
थाई अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई सुरंगें रूसी तकनीक की थीं, जिन्हें थाई सेना इस्तेमाल नहीं करती। उन्होंने कहा कि ये बारूदी सुरंगें उन रास्तों पर बिछाई गई थीं जिन्हें दोनों देशों ने मिलकर 'सुरक्षित मार्ग' घोषित किया था। थाईलैंड ने कंबोडिया पर ओटावा संधि के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है, जो एंटी-पर्सनल माइन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाती है।
विज्ञापन
कंबोडिया ने भी पेश किया अपना पक्ष
कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने थाई आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विस्फोट उनके क्षेत्र में हुआ और थाई सैनिकों ने 2000 के समझौते का उल्लंघन करते हुए विवादित इलाके में गश्त की। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा क्षेत्र में अब भी कई बारूदी सुरंगें 20वीं सदी के संघर्षों की विरासत के रूप में मौजूद हैं और उनकी ओर से नई सुरंगें नहीं बिछाई गईं।
ये भी पढ़ें- जन्मसिद्ध नागरिकता को खत्म करने की ट्रंप की कोशिश को झटका, अमेरिकी अदालत ने बताया असंवैधानिक; लगाई रोक
राजनयिक संबंधों में आई दरार
तनाव के चलते थाईलैंड ने अपने राजनयिकों को वापस बुलाया और कंबोडिया के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। इसके जवाब में कंबोडिया ने न केवल अपने सभी राजनयिकों को बैंकॉक से वापस बुला लिया बल्कि थाई फिल्मों और टीवी शो पर बैन लगा दिया है। साथ ही थाई फल-सब्जियों, ईंधन और इंटरनेट सेवाओं का आयात भी रोक दिया है।
ये भी पढ़ें- यूक्रेन को 322 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका; जेलेंस्की ने पुतिन को दिया बातचीत का प्रस्ताव
राजनीतिक हालात और आगे की आशंका
थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचयचाई ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस घटना को लेकर आधिकारिक विरोध दर्ज कराएगा और अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।एक जुलाई को सीमा विवाद के कारण थाई प्रधानमंत्री को नैतिक जांच के लिए निलंबित किया गया था। ऐसे में ये घटनाएं दोनों देशों के रिश्तों को और गंभीर मोड़ पर ले जा सकती हैं।