{"_id":"60f5b5158ebc3e6d7e0498ca","slug":"bomb-explosion-in-baghdad-10-killed-and-20-injured-in-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में हादसा : बगदाद में सड़क किनारे हुए बम धमाके में 25 लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक में हादसा : बगदाद में सड़क किनारे हुए बम धमाके में 25 लोगों की मौत, कई घायल
Tue, 20 Jul 2021 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:45 AM IST
सार
यह धमाका ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले हुआ है जब लोग बाजार में खरीदारी में व्यस्त थे। किसी भी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट इलाके में पहले इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में सोमवार को सड़क किनारे हुए बम धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि धमाका सद्र शहर में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ। यह धमाका ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले हुआ है जब लोग बाजार में खरीदारी में व्यस्त थे। किसी भी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट इलाके में पहले इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले अप्रैल में सद्र शहर में हुए कार बम धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी।
इराकी सेना के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने बाजार के क्षेत्र के लिए जिम्मेदार संघीय पुलिस रेजिमेंट के कमांडर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। बयान में यह भी कहा गया है कि इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इस साल यह तीसरा मौका है जब बाजार में धमाका हुआ है ।