फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bolsonaro son promises to open its high commission in jerusalem on which netanyahu thanks him

इजरायल से बोल्सनारो के बेटे ने किया दूतावास खोलने का वादा, नेतन्याहू बोले- धन्यवाद

Mon, 16 Dec 2019 10:25 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलेम Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 16 Dec 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
bolsonaro son promises to open its high commission in jerusalem on which netanyahu thanks him
एडुअर्डो बोल्सोनारो- बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे एडुअर्डो बोल्सोनारो ने घोषणा की है कि जल्द उनके पिता इजरायल के तेल अवीव में मौजूद दूतावास को जेरुसलेम लेकर जाएंगे। एडुअर्डो का कहना है कि यह कोई बड़ा फैसला नहीं बल्कि सामान्य चीज है। एडुअर्डो ने बताया कि मेरे पिता ने इस साल चुनाव से पहले वादा किया था कि वह ब्राजील के दूतावास को येरुशलेम में खोलेंगे। अब वह अपने इस वादे को पूरा करना चाहते हैं।  

विज्ञापन


एडुअर्डो ने रविवार को इजराइल के जेरुसलेम में ब्राजीली व्यापार दफ्तर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मौजूद थे। उनकी घोषणा पर नेतन्याहू ने कहा कि ब्राजील से अच्छा हमारे पास कोई दोस्त नहीं हो सकता है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन

यहूदी समर्थक हैं बोल्सोनारो

बोल्सोनारो को यहूदी समुदाय का समर्थक माना जाता है। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वह मार्च में इजराइल पहुंचे थे। जहां उन्होंने वादा किया था कि वह जेरुसलेम में व्यापार दफ्तर खोलेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह वह अपने दूतावास को तेल अवीव से येरुशलम लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

येरुशलम में हैं दो देशों के दूतावास

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल मई में जेरुसलेम के अपने नए दूतावास का उद्घाटन किया था। जिसे उन्होंने दोनों देशों के बीच की दोस्ती का नतीजा बताया था। अतंरराष्ट्रीय स्तर पर उनके इस फैसले की आलोचना हुई थी। अमेरिका के अलावा जेरुसलेम में दूसरा दूतावास ग्वाटेमाला का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed