{"_id":"5bf780edbdec2241b439be4d","slug":"boko-haram-kills-eight-people-in-southeast-niger","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोको हराम ने की दक्षिण-पूर्व नाइजर में सरकारी अधिकारी समेत आठ लोगों की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोको हराम ने की दक्षिण-पूर्व नाइजर में सरकारी अधिकारी समेत आठ लोगों की हत्या
भाषा, नियामे
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व नाइजर में एक फ्रांसीसी ड्रिलिंग फर्म पर हमला कर सात स्थानीय कर्मचारियों और एक सरकारी अधिकारी की हत्या कर दी गई। यह हमला बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों ने रात में किया जब सभी सो रहे थे।
विज्ञापन
इस हमले के साथ ही पिछले कुछ महीनों से दिफा में बनी हुई शांति भंग हो गई है। यह इलाका सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां चार देशों की सीमाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
सीमा पर स्थित तोउमोर गांव में गुरुवार को हुए इस हमले में मारे गए सभी लोग नाइजीरियाई हैं। इनमें से सात लोग फ्रांसीसी कंपनी फोराको के कर्मचारी हैं जबकि आठवां व्यक्ति नाइजीरिया का सरकारी कर्मचारी है।
विज्ञापन