फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boko Haram has killed and kidnapped many innocent people: United Nations

कई बेगुनाह लोगों की हत्या और अपहरण कर चुका है बोको हराम : संयुक्त राष्ट्र

Thu, 26 Dec 2019 02:02 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Boko Haram has killed and kidnapped many innocent people: United Nations
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)

संयुक्त राष्ट्र ने एक जानकारी में बताया है कि उत्तरी नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम कई बेगुनाह लोगों की हत्या करके बड़ी संख्या में लोगों अपहरण कर चुका है। यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पत्रकारों को बताया कि हत्या और अपहरण की वारदातें योबे और बोर्नो राज्यों को जोड़ने वाले दमातुरू-बीयू मार्ग पर सोमवार को हुई हैं।

विज्ञापन


हालांकि संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। संयुक्त राष्ट्र समेत मानवीय अभियानों में उसके सहयोगियों ने हिंसा की इन वारदातों की निंदा की और नाइजीरियाई अधिकारियों से ऐसी वारदातें रोकते हुए नागरिकों की रक्षा करने के लिए हरसंभव कदम उठाने की अपील की है। बोर्नो से ही करीब एक दशक पहले बोको हराम की शुरुआत हुई थी और यहां बोको हराम ने सबसे घातक हमले किए हैं। 
विज्ञापन


दुजारिक ने कहा कि तब से लेकर अभी तक 36,000 से अधिक लोग संघर्ष में मारे गए हैं, जिनमें से आधे नागरिक थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने नागरिकों की हत्या और उनके अपहरण को लेकर चिंता जताते हुए दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed