फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boeing Starliner returned to Earth after the mission failed

मिशन फेल होने के बाद धरती पर लौटा बोइंग का स्टारलाइनर, नासा ने दी जानकारी

Mon, 23 Dec 2019 01:55 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 23 Dec 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Boeing Starliner returned to Earth after the mission failed
बोइंग नासा स्टारलाइनर - फोटो : PTI

बोइंग का नया ‘स्टारलाइनर’ अंतरिक्षयान छह दिन पहले ही रविवार को धरती पर लौट आया। नासा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है। घड़ी में समस्या आने की वजह से यह अंतरिक्षयान पूर्व नियोजित ढंग से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर नहीं उतर सका। मानवरहित स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको की व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज में स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 5.47 बजे उतरा। बोइंग के इंजीनियरों ने प्रशांत महासागर के ऊपर उतारने के लिए इसकी प्रोग्रामिंग की थी। 

विज्ञापन


पैराशूट ने उतरने की गति को धीमा किया और रेगिस्तान में इसकी लैंडिंग को आरामदेह बनाने के लिए विशाल एयरबैग लगाया गया था। स्टारलाइनर के इस अंतरिक्षयान को शुक्रवार को फ्लोरिडा के केप कैनवेरल से प्रक्षेपित किया गया था, लेकिन अपने एटलस वी प्रक्षेपण रॉकेट से अलग होने के कुछ ही देर बाद इसके प्रक्षेपक योजना के मुताबिक सक्रिय नहीं हो पाए, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र तक पहुंचने के लिए ऊंची कक्षा तक नहीं जा पाया।

विज्ञापन

बोइंग को एक और झटका

स्टारलाइनर की यह विफलता बोइंग को एक और झटका है, जो अपने 737 मैक्स विमानों के दो घातक हादसों से अब तक नहीं उबर पाया है। ये हादसे अक्तूबर, 2018 में इंडोनेशिया और मार्च, 2019 में इथियोपिया में हुए थे, जिसमें 346 लोगों की मौत हुई थी। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी जनवरी से इन विमानों का निर्माण बंद करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed