फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boeing gets marketing license from US government to offer F15EX fighter jets to India

बोइंग अब भारत को कर सकेगी F-15EX विमान की पेशकश, अमेरिकी सरकार ने दी अनुमति

Thu, 28 Jan 2021 08:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Boeing gets marketing license from US government to offer F15EX fighter jets to India
Boeing F-15EX Fighter Jet - फोटो : boeing.com

अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग अब भारतीय वायुसेना के सामने अपने F-15EX लड़ाकू विमान की पेशकश करने की अनुमति मिल गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका की सरकार ने कंपनी को इस संबंध में एक मार्केटिंग लाइसेंस जारी किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय वायुसेना अपने सोवियl कालीन विमानों के स्थान पर 114 बहुउद्देश्यीय एयरक्राफ्ट खरीदने की योजना बना रही है। अब इस दौड़ में स्वीडन के ग्रिपेन (Gripen) और फ्रांस के राफेल (Rafale) के साथ अमेरिका की बोइंग भी शामिल हो गई है।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच पहले भी हो चुकी चर्चा
बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी में इंडिया फाइटर्स लीड के निदेशक अंकुर कनगलेखर ने बताया कि F-15EX विमानों को लेकर पहले भी दोनों देशों के बीच चर्चा हो चुकी है। अब जब हमारे पास मार्केटिंग लाइसेंस है तो हम भारतीय वायुसेना से सीधे बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अब हमारे पास मार्केटिंग लाइसेंस है। यह लाइसेंस हमें विमान की क्षमताओं के बारे में सीधे भारतीय वायुसेना से बात करने की अनुमति देता है। हमने छोटे स्तर पर ये काम करना शुरू भी कर दिया है। अगले सप्ताह एरो इंडिया शो में इस पर बात हो सकती है।


बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच अच्छे रक्षा संबंध हैं। भारतीय सेना ने अमेरिका से पिछले 15 साल में 20 हथियारों की खरीद में 20 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि खर्च की है। बोइंग के अलावा लॉकहीड मार्टिन ने भी वायुसेना के सामने F-21 विमान की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed