फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Body of missing Israeli Jewish rabbi found in UAE; Netanyahu says will take every step for justice

Israel: यूएई में लापता इस्राइली यहूदी धर्मगुरु का मिला शव; नेतन्याहू बोले- न्याय के लिए हर कदम उठाएंगे

Sun, 24 Nov 2024 02:46 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 24 Nov 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
Body of missing Israeli Jewish rabbi found in UAE; Netanyahu says will take every step for justice
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई (फाइल)

यूएई में लापता इस्राइली यहूदी रब्बी धर्मगुरू का शव मिल गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस बारे में बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में लापता हुए एक इस्राइली-मोल्दोवा रब्बी का शव चार दिन बाद मिल गया है।  वह गुरुवार को लापता हो गया था। 

विज्ञापन


बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के बयान में कहा गया है कि उसे यहूदी विरोधी आतंकवादी घटना में मार दिया गया था। इस्राइल उसकी मौत के लिए जिम्मेदार अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव तरीके से कार्रवाई करेगा। हालांकि यूएई की ओर से इसे लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है। 
विज्ञापन


यूएई ने नहीं दिया कोई जवाब
इस्राइल के आरोपों पर अभी तक अमीराती सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात की राज्य संचालित डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने कोगन के लापता होने की बात स्वीकार की थी, लेकिन यह नहीं कहा था कि उसके पास इस्राइल की नागरिकता भी थी। अमीरात के गृहविभाग ने इस बारे में आगे बताया कि कोगन के लापता होने के बाद उसके अधिकारियों ने उसकी खोज और जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली राष्ट्रपति बोले-हमें भरोसा अपराधियों को दी जाएगी सजा
इस मामले में इस्राइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोगन की हत्या की निंदा करते हुए अमीराती अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि मुझे भरोसा है कि वे अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।

चबाड आंदोलन से जुड़े थे कोगन
कोगन अबू धाबी चबाड हाउस का हिस्सा थे। बता दे कि चबाड शब्द चबाड लुबाविच आंदोलन से जुड़ा हुआ है। ये हासिडिक यहूदी धर्म प्रचार के केंद्र होते हैं। यह न्यूयॉर्क शहर में ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स की अति-रूढ़िवादी यहूदी धर्म की प्रमुख शाखा है। इसकी शाखाओं को अलग-अलग देशों में चबाड हाउस के नाम से जाना जाता है। 


मुंबई आतंकी हमले में हुई थी इस रिश्तेदार की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 साल का जवी कोगन दुबई में एक किराने की दुकान चलाता था। रिमोन मार्केट में कोगन का किराना स्टोर दुबई के बिजी इलाके अल वासल रोड पर है। इस्राइल और हमास के बीच शुरू हुई जंग के बाद से उसका किराना स्टोर फलस्तीनियों के समर्थकों के टारगेट पर रहा है। कोगन की पत्नी रिव्की एक अमेरिकी नागरिक हैं। वह भी उनके साथ संयुक्त अरब अमीरात में रहती थीं। वह रब्बी गेवरियल होल्त्ज़बर्ग की भतीजी हैं, जो 2008 के मुंबई हमलों में मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed