फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boats collide on river in southern China, killing many people Latest News Update

China Boats Collided: दक्षिणी चीन में नदी में बड़ा हादसा, पोत और नौका की टक्कर होने से कम से कम 11 की मौत

Sat, 01 Mar 2025 09:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Mar 2025 09:31 AM IST
सार

दुर्घटना उस स्थान पर हुई, जहां नदी औसतन 60 मीटर (200 फुट) से अधिक गहरी और 500 मीटर (1,600 फुट) चौड़ी है। तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन
Boats collide on river in southern China, killing many people Latest News Update
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के दक्षिणी हिस्से में एक नदी में तेल रिसाव को साफ करने वाले एक पोत ने एक छोटी नौका को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग लापता हो गए। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात इस हादसे के बारे में जानकारी साझा की। देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि मंगलवार की सुबह हुनान प्रांत में युआनशुई नदी में हुई दुर्घटना के दौरान 19 लोग पानी में गिर गए। गनीमत रही कि तीन को तत्काल ही बचा लिया गया।

विज्ञापन


दुर्घटना उस स्थान पर हुई, जहां नदी औसतन 60 मीटर (200 फुट) से अधिक गहरी और 500 मीटर (1,600 फुट) चौड़ी है। तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना में बचे एक व्यक्ति के रिश्तेदार ने शंघाई के समाचार पत्र  को बताया कि नौका ही उनके गांव में आने-जाने का मुख्य साधन है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेल रिसाव को साफ करने वाला एक बड़ा पोत शांत पानी में नौका को पीछे से टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। चीन की समाचार एजेंसी ने बताया कि पोत पर सवार तीन लोग पुलिस की जांच के दायरे में हैं और उनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed