{"_id":"62ddef895be9b62f864494be","slug":"boat-carrying-haitian-migrants-capsized-at-sea-17-people-death-25-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boat Capsized: हैती प्रवासियों को ले जा रही नाव समुद्र में डूबी, 17 की मौत, सुरक्षाबलों ने 25 को बचाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Boat Capsized: हैती प्रवासियों को ले जा रही नाव समुद्र में डूबी, 17 की मौत, सुरक्षाबलों ने 25 को बचाया
Mon, 25 Jul 2022 06:49 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, मेक्सिको सिटी।
एएनआई, मेक्सिको सिटी।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:49 AM IST
सार
बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने एक बयान में कहा कि मृतकों में 15 महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि उन्हें पीड़ितों के माता-पिता के प्रति सहानुभूति है।
विज्ञापन
हैती प्रवासियों की नाव समुद्र में डूबी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैती प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका रविवार तड़के (स्थानीय समयानुसार) समुद्र में डूब गई। इस हादसे में हैती के 17 प्रवासियों की मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बहामास के अधिकारियों का कहना है कि हैती प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पूरी तरह से समुद्र में पलट गई।बहामियन सुरक्षाबलों ने 17 लोगों के शव बरामद किए हैं, जबकि 25 अन्य को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि न्यू प्रोविडेंस से लगभग सात मील की दूरी पर नाव के डूबने के बाद कोई लापता है या नहीं। प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने एक बयान में कहा कि मृतकों में 15 महिलाएं, एक पुरुष और एक शिशु शामिल है। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निगरानी के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
मृतकों में 15 महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल
बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने एक बयान में कहा कि मृतकों में 15 महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेविस ने कहा कि जांचकर्ताओं ने यह पता लगाया है कि एक डबल इंजन वाली स्पीड बोट बहामास से देर रात लगभग एक बजे 60 लोगों को लेकर रवाना हुई, जाहिर तौर पर वे लोग मियामी के लिए रवाना हुए थे। डेविस ने कहा कि संदिग्ध मानव तस्करी अभियान को लेकर भी आपराधिक जांच शुरू की गई है।
बहामास के पीएम ने मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
डेविस ने कहा, "मैं इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी सरकार और बहामास के लोगों की संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी सरकार जब से सत्ता में आई है, ऐसे विश्वासघाती यात्राओं के खिलाफ लोगों को चेतावनी दी है।"
हैती के पीएम ने जताया दुख
हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि उन्हें पीड़ितों के माता-पिता के प्रति सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि "इस घटना से पूरे देश में शोक का माहौल है। मैं एक बार फिर राष्ट्रीय सुलह के लिए एक अपील शुरू करता हूं, ताकि उन समस्याओं को हल किया जा सके जो हमारे भाइयों, हमारी बहनों, हमारे बच्चों को हमारी धरती से दूर ले जा रही हैं।"