{"_id":"63a926264c9d8f0c054064d8","slug":"blasts-heard-deep-inside-russian-engels-airbase-suspected-to-be-ukraine-attack-second-time-in-month-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में घुसकर यूक्रेन का हमला!: सीमा से सैकड़ों किमी अंदर एंगेल्स एयरबेस पर बम धमाके, ड्रोन हमले की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में घुसकर यूक्रेन का हमला!: सीमा से सैकड़ों किमी अंदर एंगेल्स एयरबेस पर बम धमाके, ड्रोन हमले की आशंका
Mon, 26 Dec 2022 11:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:56 AM IST
सार
एंगेल्स एयरबेस कूटनीतिक तौर पर रूस के लिए काफी अहम है। यह बेस रूस के सारातोव शहर के पास है। रूसी राजाधानी मॉस्को से इसकी दूरी 730 किलोमीटर है।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Social media
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच 10 महीने बाद भी युद्ध अब तक नहीं थमा। बल्कि शुरुआत में हमले झेलने वाले यूक्रेन ने भी अब जंग का रुख पलटते हुए रूस के क्षेत्र में हमले शुरू कर दिए हैं। ताजा मामला रूस के एंगेल्स एयरबेस का है, जहां सोमवार सुबह दो बड़े धमाके सुनाई दिए। अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हमले यूक्रेन की तरफ से ही किए गए हैं। हालांकि, अगर ऐसा हुआ तो यह रूस के लिए काफी चौंकाने वाली बात होगी, क्योंकि एंगेल्स एयरबेस रूस-यूक्रेन सीमा से करीब 600 किलोमीटर अंदर मौजूद है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेनी और रूसी मीडिया ने इन ब्लास्ट्स को लेकर रिपोर्ट जारी की हैं। बताया गया है कि एयरबेस पर दो तेज धमाके हुए। कुछ स्थानीय लोगों ने रूस के न्यूज आउटलेट बाजा को बताया कि धमाकों से कुछ देर पहले ही हवाई सायरन बज रहे थे।
विज्ञापन
एंगेल्स एयरबेस कूटनीतिक तौर पर रूस के लिए काफी अहम है। यह बेस रूस के सारातोव शहर के पास है। रूसी राजाधानी मॉस्को से इसकी दूरी 730 किलोमीटर है। इस एयरबेस पर पांच दिसंबर को भी यूक्रेनी ड्रोन्स के हमले की खबर आई थी। तब न तो रूस और न ही यूक्रेन ने इसकी पुष्टि की थी।
विज्ञापन
हालांकि, अब इस एयरबेस पर एक और हमले से रूस की सैन्य छवि को काफी नुकसान पहुंच सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर यूक्रेन की तरफ से यह हमला किया गया है तो यह रूसी एयर डिफेंस की बड़ी नाकामी के तौर पर देखा जाएगा।