फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   blast near a coronavirus test centre in Netherlands

नीदरलैंड: कोरोना वायरस जांच केंद्र के पास हुआ धमाका, धातु का सिलिंडर मिला

Wed, 03 Mar 2021 06:10 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, हेग
पीटीआई, हेग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 03 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
blast near a coronavirus test centre in Netherlands
नीदरलैंड का ध्वज - फोटो : सोशल मीडिया

नीदरलैंड में एम्सर्टडम के उत्तर में एक छोटे से शहर में बुधवार तड़के धमाका होने से कोरोना वायरस के एक परीक्षण केंद्र की पांच खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गए लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


उत्तरी हॉलैंड प्रांत की पुलिस ने एक ट्वीट किया कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे बोवेंकारस्पेल में कोरोना जांच केंद्र के समीप धमाका हुआ। पुलिस के अनुसार इस भवन के बाहर धातु का एक सिलेंडर मिला है जिसमें विस्फोट हुआ था। पुलिस इस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


धमाके के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अुसार पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और विस्फोट के कारण जानने के लिए जांच में जुटी है। यह शहर एम्सटर्डम से करीब 60 किमी दूर है। पुलिस प्रवक्ता मेन्नो हार्टनबर्ग ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कहीं इस जांच केंद्र को जान-बूझकर निशाना तो नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पर संयोग से नहीं पहुंचा था विस्फोटक
उन्होंने बताया कि यह साफ हो गया है कि विस्फोटक वहां संयोग से नहीं पहुंचा था। लेकिन, फिलहाल हमारे पास अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कौन उसे वहां रख गया था और उसकी मंशा क्या थी। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं और जल्दी ही इसके कारण का पता लेंगे।


जनवरी में फूंक दिया गया था एक जांच केंद्र
बता दें कि उत्तरी हॉलैंड प्रांत का यह उत्तरी क्षेत्र हाल के सप्ताहों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का मुख्य केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में कोरोना के राष्ट्रीय औसत से अधिक मामले सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि जनवरी मे दंगाइयों ने उर्क में एक कोरोना वायरस जांच केंद्र को फूंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed