फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blast in cafeteria in Chongqing city of China many dead and injured Gas Leak suspected news and updates

चीन: चोंगकिंग में कैंटीन में हुए जबरदस्त धमाके में 16 की मौत, मलबे में दबकर कम से कम 10 घायल, गैस लीक से हादसा होने की आशंका

Sat, 08 Jan 2022 11:06 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 08 Jan 2022 11:06 AM IST
सार

वूलोंग के अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना दोपहर 12.10 बजे संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुई, जिससे विस्फोट हुआ और कैंटीन की इमारत ढह गई। 

विज्ञापन
Blast in cafeteria in Chongqing city of China many dead and injured Gas Leak suspected news and updates
चीन के चोंगकिंग शहर में हुआ हादसा। - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम चीन में शुक्रवार को संदिग्ध गैस रिसाव के कारण एक इमारत ढहने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य लोग मलबे में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीन की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विस्फोट वूलोंग जिले के चोंगकिंग में हुआ। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मलबे से निकाला गया एक शख्स मौत से लड़ रहा है। 
विज्ञापन


वूलोंग के अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना दोपहर 12.10 बजे संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुई, जिससे विस्फोट हुआ और कैंटीन की इमारत ढह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब विस्फोट हुआ तब लोग कैंटीन में खाना खा रहे थे। कई लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव प्रयासों का मार्गदर्शन करने के लिए कई विशेषज्ञों को भेजा था।
विज्ञापन


आपातकालीन प्रबंधन मंत्री हुआंग मिंग ने स्थिति का तुरंत निरीक्षण करने, फंसे हुए पीड़ितों की सही संख्या का पता लगाने, दुर्घटना के कारण का पता लगाने और ऐसी दुर्घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए अभियान चलाने का एलान किया। स्थानीय अग्निशमन एवं बचाव विभाग ने 260 विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed