{"_id":"5c2dbff6bdec2257235e6fb8","slug":"blast-in-building-in-russia-37-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में बिल्डिंग में विस्फोट से मरनेवालों की संख्या 37 हुई, चार अब भी लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में बिल्डिंग में विस्फोट से मरनेवालों की संख्या 37 हुई, चार अब भी लापता
Thu, 03 Jan 2019 01:33 PM IST
अजय सिंह
भाषा, मास्काे
भाषा, मास्काे
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
रूस में बिल्डिंग में विस्फोट
- फोटो : Social Media
रूस में बिल्डंग में विस्फोट की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गयी है। कंक्रीट के विशाल मलबे से तलाशी के दौरान बचावकर्मी अब तक कई शव निकाल चुके हैं।वहीं इसी अपार्टमेंट के चार लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने गुरुवार को आपात मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया कि मैग्नितोगोर्स्क शहर की एक बिल्डिंग का जो हिस्सा ढहा है, उसमें रहने वाले चार लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
बिल्डिंग में सोमवार को धमाका हुआ था। अधिकारियों ने आशंका जतायी कि गैस रिसाव होने की वजह से इमारत में धमाका हुआ और नतीजतन इमारत ढह गयी।
जिंदा निकाला गया बच्चा
मंगलवार को मलबे से 11 महीने के एक शिशु को जिंदा निकाला गया था। बच्चा घायल था और ठंड लग जाने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसे इलाज के लिये विमान से मॉस्को ले जाया गया था। मास्को के 1,400 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित शहर में रात का तापमान शून्य से करीब 20 डिग्री नीचे गिर गया है।
विज्ञापन