{"_id":"5f1cd09a8ebc3e9ff02e75b6","slug":"black-lives-matter-protesters-protest-in-portland-outside-of-court-at-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक लाइव्स मैटर: पोर्टलैंड में आधी रात अदालत के बाहर प्रदर्शनकारियों का बवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्लैक लाइव्स मैटर: पोर्टलैंड में आधी रात अदालत के बाहर प्रदर्शनकारियों का बवाल
Sun, 26 Jul 2020 06:09 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्टलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्टलैंड
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : PTI
अमेरिका के पोर्टलैंड में ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान के तहत करीब तीन हजार लोग शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात संघीय अदालत के बाहर एकत्रित हो गए। रात करीब 2:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पटाखे जलाए और ड्रम बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने अदालत परिसर की ओर बोतलें और पत्थर फेंके, जबकि गलियों में आग भी लगा दी। इसके बाद संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शन के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक शख्स घायल भी हो गया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे में प्रदर्शनकारी अपने घरों को लौट गए, लेकिन कुछ छोटे समूह वहां रातभर मौजूद रहे। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन