{"_id":"5cae00cabdec2213e76c3917","slug":"black-hole-first-image-2019-black-hole-theory-black-hole-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक होल : एक राक्षस पूरे ब्रह्मांड में बिखरे हुए सितारों को निगल रहा है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्लैक होल : एक राक्षस पूरे ब्रह्मांड में बिखरे हुए सितारों को निगल रहा है
Wed, 10 Apr 2019 08:12 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
ब्लैक होल की पहली वास्तविक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक होल हमेशा से उत्सुकता का विषय रहा है। हर वैज्ञानिक और शोधकर्ता जानना चाहते थे कि आखिर ब्लैक होल दिखता कैसा है, जहां जाने के बाद कोई भी चीज हमेशा के लिए आखों से ओझल हो जाती है। आखिरकार इस सवाल का जवाब मिल गया है। खगोलविज्ञानियों ने बुधवार को ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो एक राक्षस पूरे ब्रह्मांड में बिखरे हुए सितारों को निगल रहा हो और गुरुत्वाकर्षण के अभेद्य कवच से बिलकुल काला है जहां कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।
व्हाइट-हॉट गैस और प्लाज्मा के फ्लेम-ऑरेंज आभामंडल से घिरे एक गहरे काले केंद्र की छवि पिछले 30 सालों में कलाकारों की किसी बनाई गई कलाकृति जैसी ही दिखती है। लेकिन इस बार यह असली तस्वीर है।
18वीं सदी के बाद से ही वैज्ञानिक अदृश्य "काले तारे" पर चर्चा कर रहे हैं और उसके बारे में जानने चाह रहे हैं। लेकिन किसी दूरबीन की मदद से इसे जानने की दिशा में कोई काम नहीं किया गया। यहां तक की इसकी बहुत कम तस्वीरें खींचीं गईं हैं।
विज्ञापन
सुपरमैसिव ब्लैक होल अब रेडियो दूरबीनों के दूर-दराज तक फैले नेटवर्क द्वारा अमर हो गया है। यह एम87 नामक आकाशगंगा में मौजूद है जो 5 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर है।
ब्लैक होल की तस्वीर इवेंट हॉरिजन टेलिस्कोप द्वारा ली गई होगी। इवेंट हॉरिजन टेलिस्कोप को दुनिया भर के छह जगहों पर लगाया गया। इस टेलिस्कोप को खास तौर पर ब्लैक होल की तस्वीर लेने की लिए ही बनाया गया है।
बता दें कि ये 6 टेलिस्कोप हवाई, एरिजोना, स्पेन, मेक्सिको, चिली और दक्षिणी ध्रुव में लगाए गए हैं। इन टेलिस्कोप्स को जोड़कर एक बड़ा आभासी टेलिस्कॉप बनाया गया। इन टेलिस्कोप्स से मिले डाटा को सुपरकंप्यूटर में स्टोर किया जाएगा।