{"_id":"68e7fc70c48ef8007a0df3df","slug":"bjp-leader-p-p-chaudhary-slams-pakistan-at-unga-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNGA : 'झूठ और दमन की राजनीति में डूबा है पड़ोसी देश'; यूएन में भाजपा नेता पीपी चौधरी ने पाकिस्तान को लताड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNGA : 'झूठ और दमन की राजनीति में डूबा है पड़ोसी देश'; यूएन में भाजपा नेता पीपी चौधरी ने पाकिस्तान को लताड़ा
Thu, 09 Oct 2025 11:48 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पीपी चौधरी
- फोटो : एएनआई
वरिष्ठ भाजपा नेता पीपी चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के मंचों का राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुरुपयोग करने की आदत बना चुका है और वहां की सरकार ने न केवल चुनावों में धांधली की बल्कि लोकप्रिय नेताओं को जेल में डालने और अपने ही लोगों पर बम बरसाने का काम किया है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की तीसरी समिति के आम बहस सत्र में बोलते हुए चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के ही सेना प्रमुख ने देश को डंप ट्रक बताया है, जो उसके शासन और व्यवस्था की सच्चाई उजागर करता है। उन्होंने पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर पर दिए झूठे बयान को खारिज करते हुए दोहराया कि कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है।
विज्ञापन
भारत का संविधान मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा से है प्रेरित
भाजपा नेता ने कहा कि भारत का संविधान मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (यूडीएचआर) से प्रेरित है और यह नागरिकों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने का अवसर देता है। उन्होंने भारत की समावेशी विकास की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र (विकसित भारत) के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। चौधरी ने कहा कि भारत, पाकिस्तान की विभाजनकारी नीतियों के विपरीत, ग्लोबल साउथ और संयुक्त राष्ट्र का एक विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा।
विज्ञापन