फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Birth rate in Japan lowest in 125 years

Birth rate: जापान में जन्मदर सवा सौ साल में सबसे नीचे, 2021 में पैदा हुए सिर्फ 8.11 लाख

Sat, 04 Jun 2022 06:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 06:16 AM IST
सार

शुक्रवार को स्वास्थ्य व श्रम मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल महज 8,11,604 शिशु पैदा हुए और 2020 के मुकाबले यह संख्या 29,231 तक घट गई।
 

विज्ञापन
Birth rate in Japan lowest in 125 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सिकुड़ती आबादी की समस्या झेल रहे जापान में सवा सौ साल में सबसे कम बच्चों ने जन्म लिया है। 2021 में जन्म दर में आई ऐतिहासिक गिरावट ने बुढ़ाते देश में कार्यबल का संकट और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य व श्रम मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल महज 8,11,604 शिशु पैदा हुए और 2020 के मुकाबले यह संख्या 29,231 तक घट गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 1899 में देश में पैदा होने वाले नवजातों का रिकॉर्ड रखना शुरू होने के बाद उनका यह सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, पहले की तुलना में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या भी कम होकर 5,01,116 रह गई है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने जानकारी दी, 2021 के आंकड़ों के हिसाब से एक महिला द्वारा उसके जीवनकाल में पैदा किए जाने वाले बच्चों की औसतन संख्या भी घटकर 1.30 रह गई है। जापान में काफी वर्षों से गिरती आबादी बड़ी चुनौती बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed