फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Bird Flu News Bird flu havoc in Japan 11 lakh chickens killed soon covid

जापान में कोविड के बीच बर्ड फ्लू का कहर, जल्द मार दी जाएंगी 11 लाख मुर्गियां

Fri, 25 Dec 2020 04:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोक्यो Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Japan Bird Flu News Bird flu havoc in Japan 11 lakh chickens killed soon covid
जापान में बर्ड फ्लू - फोटो : social media

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच जापान में एक महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच जापान में बर्ड फ्लू फैल गया है। बर्ड फ्लू को फैलने से  रोकने के लिए जापान के चीबा प्रांत में 11 लाख मुर्गियों की हत्या की जाएगी।

विज्ञापन


जापान के चीबा प्रांत में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए बर्ड फ्लू की चपेट में आए मुर्गियों के फार्म में मौजूद 11 लाख 60 हजार मुर्गियों को मारा जाएगा। चीबा जापान का 13वां ऐसा इलाका है, जहां पर बहुत तेजी से एच-5 बर्ड फ्लू फैल रहा है।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए जापान में चीबा प्रांत के 10 किलोमीटर इलाकों को पूरी तरह क्वारंटीन कर दिया गया है। अधिकारियों ने कथित रूप से इस इलाके में चिकेन और अंडे के भेजने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रांतों में फ्लू का कहर 
चीबा प्रांत से पहले जापान के कगवा, फुकुओका, हयोगो, मियाजाकी, हिरोशिमा, नारा, ओइता, वकायमा, शिगा, तोकुशिमा और कोचि में भी बर्ड फ्लू फैला हुआ है।

34 लाख मुर्गियों को मारा जा चुका

बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए अब तक 34 लाख मुर्गियों की पहले ही हत्या की जा चुकी है। हाल ही में बर्ड फ्लू का प्रकोप ब्रिटेन, नीदरलैंड, उत्तरी जर्मनी और बेल्जियम में भी सामने आया है। जापान में बर्ड फ्लू फैलने का यह मामला ऐसे समय पर आया है, जब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक 206,139 लोग जापान में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 3,050 से अधिक लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।

बता दें कि पूरी दुनिया में अब तक कोरोना वायरस से 79,846,020 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इससे 1,751,640 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब दुनियाभर में टीकाकरण का दौर शुरू हो गया है। रूस, ब्रिटेन और अमेरिका में टीकाकरण अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed