फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill passed against Chinese companies in America companies hiding information will be out of stock market list

अमेरिका का चीन तो बड़ा झटका, चीनी कंपनियों के खिलाफ विधेयक पारित

Fri, 04 Dec 2020 02:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Dec 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bill passed against Chinese companies in America companies hiding information will be out of stock market list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिकी संसद ने एक विधेयक पारित किया है, जिसके तहत लगातार तीन वर्षों तक अपनी ऑडिट सूचनाएं बाजार नियामक को नहीं देने वाली कंपनियां अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं रह सकेंगी। इस कदम के बाद धोखेबाजी से सूचनाएं छिपाने वाली चीनी कंपनियों को अमेरिकी शेयर बाजारों की सूची से बाहर होना पड़ेगा। 

विज्ञापन


अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने इस विधेयक को पारित किया। इससे पहले ऊपरी सदन सीनेट ने इसे 20 मई को पारित किया था। द्विपक्षीय हिस्सेदारी विदेशी कंपनी जवाबदेही कानून से अमेरिकी निवेशकों और उनकी सेवानिवृत्ति की बचत को विदेशी कंपनियों से बचाने में मदद करेगी। ये कंपनियां ओवर स्टॉकिंग करते हुए अमेरिकी शेयर बाजारों में कारोबार कर रही हैं। अब विधेयक राष्ट्रपति के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। यह विधेयक ऐसी कंपनियों को अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से प्रतिबंधित करता है, जो लगातार तीन वर्षों तक सार्वजनिक कंपनी लेखा निगरानी बोर्ड (पीसीएओबी) के ऑडिट नियमों का पालन करने में विफल रही है। 
विज्ञापन


नए नियमों में ये बदलाव होंगे
नए नियमों के तहत सार्वजनिक कंपनियों को यह बताना होगा कि क्या वे चीन की कम्युनिस्ट सरकार सहित किसी विदेशी सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण में हैं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि अमेरिका में कारोबार करने वाली विदेशी कंपनियों पर वही लेखा नियम लागू होंगे, जो अमेरिकी कंपनियों पर लागू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन से कपास का आयात रोका
अमेरिका ने चीन के शिनजियांग सरकारी संगठन से कपास आयात पर रोक लगा दी है। होमलैंड सुरक्षा मंत्रालय (डीएचएस) ने सभी बंदरगाहों पर सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा कर्मचारियों को शिनजियांग उत्पादन और निर्माण कोर द्वारा आने वाले कपास और कपास उत्पादों वाले जहाजों को रोकने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed