{"_id":"5f909a505b68290bd72af612","slug":"bill-introduced-in-the-us-senate-to-strengthen-ties-with-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-ताइवान रिश्तों के लिए सीनेट में बिल पेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका-ताइवान रिश्तों के लिए सीनेट में बिल पेश
Thu, 22 Oct 2020 02:00 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिकी सीनेट में ताइवान से रिश्तों की मजबूती के लिए एक बिल पेश किया गया। चीन-ताइवान में बढ़ते तनाव के बीच यह बिल काफी अहम है। इसे अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबिया और जेफ मर्कले ने पेश किया।
विज्ञापन
रूबिया ने कहा, ताइवान हमारा लोकतांत्रिक साथी है और वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक अहम सुरक्षा साझेदार भी है। इस बिल से दोनों देशों में सांस्कृतिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन
चीन के खिलाफ दक्षिण-पूर्वी देशों की मदद करेगा जापान
दौरे पर गए जापानी पीएम योशिहिदे सुगा ने चीन के प्रभाव से मुकाबला करने के लिए दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को समुद्री क्षमताएं बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीनी गतिविधियों पर भी हमले किए। यहां चीन ने न सिर्फ मानव निर्मित द्वीपों का सैन्यीकरण किया बल्कि लगभग सभी प्रमुख समुद्री मछलियों और जलमार्गों पर अपना दावा जता रहा है।
विज्ञापन