फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill introduced against China in US Parliament

अमेरिकी संसद में विधेयक: चीन की सेंसरशिप और धमकियों पर नजर रखने का प्रस्ताव

Fri, 26 Feb 2021 12:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bill introduced against China in US Parliament
अमेरिकी संसद - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के सीनेटरों ने देश के नागरिकों और कंपनियों के खिलाफ चीनी सेंसरशिप और धमकी देने वाली उसकी रणनीतियों के असर से निपटने के लिए एक विधेयक अमेरिकी संसद में पेश किया है। इस विधेयक में चीन की अन्य देशों पर सेंसरशिप और धमकियों पर भी नजर रखने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


इस विधेयक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से एक चीनी सेंसरशिप निगरानी एवं कार्य समूह स्थापित करने को कहा गया है, ताकि अमेरिकियों और अमेरिकी कंपनियों पर चीनी खतरे के प्रभावों को बेहतर तरीके से समझने और उनसे निपटने की रणनीति के क्रियान्वयन में मदद मिल सके।
विज्ञापन


सीनेट में विदेशी संबंध समिति के सदस्य जेफ मार्कले के अलावा सांसद मार्को रुबियो, एजिलाबेथ वारेन और जॉन कार्निन ने यह विधेयक पेश किया। विधेयक में चीनी रणनीति और उसके अमेरिका पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी के लिए एक अनुसंधान संगठन या संघ द्वारा वित्त पोषित अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की बात की गई है। मार्कले ने कहा, यह विधेयक इसलिए जरूरी है ताकि हम अपनी आजादी की रक्षा करने की रणनीति बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनपिंग ने की चीन के पूर्णत: गरीबी मुक्त होने की घोषणा
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घोषणा की है कि उनके देश ने पिछले चार दशक में 77 करोड़ से ज्यादा लोगों का आर्थिक स्तर सुधारकर गरीबी के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से जीत ली है। उन्होंने इसे एक चमत्कार बताया जो 2030 के लक्ष्य से 10 वर्ष पहले ही हासिल कर लिया गया।

उन्होंने कहा, 1.4 अरब आबादी वाले चीन से गरीबी का पूरी तरह उन्मूलन हो गया है। शी ने कहा, 2012 में सत्ता संभालने के बाद से गांवों में रह रहे अंतिम 9.89 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

कई देशों में हथियारों की पहुंच बढ़ा रहा चीन
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के डाटा में बताया गया है कि चीन ने कई देशों में हथियारों की पहुंच बहुत तेजी से बढ़ाई है। 2010 से 2014 के बीच उसने 40 देशों में हथियार बेचे जबकि 2015 से 2019 के बीच यह वृद्धि 53 अन्य देशों में हुई।


इस हिसाब से चीन वर्तमान में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है। अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को हथियार बेचना बंद करने के बाद चीन ने उसे आपूर्ति शुरू की। चीन के लिए पाक सबसे बड़ा हथियार खरीदार है। जबकि चीन ने म्यांमार, अफ्रीका, मध्य-पूर्वी देशों के हथियार बाजार में भी बढ़त बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed