फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Bhutto Zardari said We hope that Pakistan will get off the FATF list

SCO: FATF की ग्रे लिस्ट और भारत की अध्यक्षता में होने वाले अगले समिट पर बिलावल का बड़ा बयान, जानें क्या बोले

Fri, 16 Sep 2022 07:33 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, समरकंद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 07:33 PM IST
सार

बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और उग्रवाद से लड़ना चाहता है और यह एफएटीएफ लिस्टिंग या अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कारण नहीं बल्कि अपने पाकिस्तान के लोगों के लिए हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
Bilawal Bhutto Zardari said We hope that Pakistan will get off the FATF list
बिलावल भुट्टो - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए दुनियाभर में चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान को उम्मीद है कि वह एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर निकल जाएगा। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने उम्मीद जताई है कि उनका देश फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट से बाहर हो जाएगा।

विज्ञापन


एएनआई से बात करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और उग्रवाद से लड़ना चाहता है और यह एफएटीएफ लिस्टिंग या अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कारण नहीं बल्कि अपने पाकिस्तान के लोगों के लिए हमारी प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


एफएटीएफ पाकिस्तान पर रख रहा नजर
बता दें कि पाकिस्तान 2018 से फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट में है। आतंकवादी गतिविधियों में धन खर्च करने को लेकर पाकिस्तान के रिकॉर्ड की एफएटीएफ द्वारा निरंतर जांच की जा रही है। एफएटीएफ-एशिया प्रशांत समूह के प्रतिनिधिमंडल ने उच्चतम स्तर पर एफएटीएफ के साथ प्रतिबद्ध 34-सूत्रीय कार्य योजना के अनुपालन को सत्यापित करने के लिए 29 अगस्त से दो सितंबर तक पाकिस्तान का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान की भागीदारी पर कोई फैसला नहीं
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को कहा कि 2023 में भारत की अध्यक्षता में होने वाले अगले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में इस्लामाबाद की भागीदारी के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस साल उज्बेकिस्तान की अध्यक्षता में एससीओ शिखर सम्मेलन चल रहा है, यहां बिलावल भुट्टो समरकंद में मौजूद हैं।


भारत अगले साल उज्बेकिस्तान से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेगा। चीन ने अगले साल एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए भारत को बधाई दी। समरकंद में भारत के साथ बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अगले साल 2023 में एससीओ की अध्यक्षता के लिए भारत को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed