फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Bhutto says Pakistan-India intelligence cooperation can reduce terrorism

Bilawal Bhutto: आतंकियों के जनाजे पर आंसू बहा रहा पाकिस्तान, कहा- आतंकवाद कम कर सकता है भारत से खुफिया सहयोग

Wed, 04 Jun 2025 12:56 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 12:56 PM IST
सार

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान आतंकियों के जनाजे पर आंसू बहा रहा है। अब पाकिस्तान दुहाई दे रहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां मिलकर काम करें तो दक्षिण एशिया में आतंकवाद को कम किया जा सकता है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान खुफिया सहयोग की बात कही। 
 

विज्ञापन
Bilawal Bhutto says Pakistan-India intelligence cooperation can reduce terrorism
बिलावल भुट्टो - फोटो : ANI

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवादियों के जनाजे पर आंसू बहा रहा पाकिस्तान अब दक्षिण एशिया से आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत-पाकिस्तान खुफिया सहयोग की दुहाई दे रहा है। अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी का कहना है कि अगर दोनों देशों की खुफिया एजेंसियां मिलकर काम करें तो आतंकवाद को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन


डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल भुट्टो इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। वह भारत के साथ हालिया संघर्ष के बाद समर्थन प्राप्त करने के लिए वैश्विक कूटनीतिक प्रयास के हिस्से के रूप में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
डॉन अखबार ने बुधवार को बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगर आईएसआई और रॉ इन ताकतों से लड़ने के लिए एक साथ बैठकर काम करने के लिए तैयार हों, तो भारत और पाकिस्तान में आतंकवाद में उल्लेखनीय कमी आ सकती है। बिलावल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दक्षिण एशिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि हाल ही में हुए संघर्ष विराम के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष का जोखिम कम नहीं हुआ है, बल्कि बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nuclear Deal: यूएस प्रस्ताव की ईरान के सर्वोच्च नेता ने की आलोचना, यूरेनियम संवर्धन क्षमता हासिल करने की अपील

ट्रंप-रुबियो की कोशिशों से हुआ संघर्ष विराम 
बिलावल भुट्टो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हस्तक्षेप और खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व विदेश मंत्री मार्को रुबियो की कोशिशों से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक स्वागत योग्य है, लेकिन यह सिर्फ पहला कदम है और आगे बातचीत जरूरी है।

बातचीत और कूटनीति से निकलेगा शांति का रास्ता
बिलावल भुट्टो ने कहा कि शांति का रास्ता सिर्फ बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। उन्होंने आंतकवाद से निपटने के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान की इच्छा को दोहराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान अब भी भारत के साथ सहयोग करना चाहेगा। हम एक बड़ी आबादी का भाग्य आतंकवादियों के हाथों में नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि ये फैसला आतंकवादी नहीं कर सकते कि भारत और पाकिस्तान कब लड़ेंगे। 


ये भी पढ़ें: कूटनीति: मिस्र में आतंकवाद से लड़ाई का सामूहिक संकल्प; सुप्रिया सुले नीत सर्वदलीय शिष्टमंडल ने रखा भारतीय पक्ष

भुट्टो ने पारस्परिक रूप से सहमत मंच बनाने का रखा प्रस्ताव
पीपीपी नेता भुट्टो ने यह भी कहा कि भारत में किसी भी आतंकी हमले के लिए सीधे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना अस्वीकार्य है। उन्होंने एक ऐसा मंच बनाने का प्रस्ताव रखा, जहां दोनों देश शिकायतें दर्ज करें, आतंकी घटनाओं की संयुक्त रूप से जांच करें और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर सकें। 

सिंधु जल संधि निलंबन पर पाकिस्तान का रुख दोहराया
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित करने के कदम पर भी पाकिस्तान का रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि यह पानी को हथियार बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि 200 मिलियन लोगों की पानी की आपूर्ति को काटने की धमकी देना संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। इस धमकी पर कार्रवाई करना पाकिस्तान द्वारा युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखा जाएगा। इससे पहले, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष, गुयाना के राजदूत कैरोलिन रोड्रिग्स-बिर्केट से भी मुलाकात की।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed