फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Bhutto raised Kashmir issue, know what he said in New York

New York : बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, बोले-भारत से रिश्ते सुधरने के कोई संकेत नहीं

Fri, 23 Sep 2022 09:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 23 Sep 2022 09:01 AM IST
सार

जरदारी से पूछा गया कि पाकिस्तान में बाढ़ के हालात के बीच भारत से रिश्ते सुधरने की क्या संभावना है? जरदारी ने कहा कि उन्हें फिलहाल इसकी कोई संभावना नजर नहीं आती। भारत ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की कोई पेशकश नहीं की है। 
 

विज्ञापन
Bilawal Bhutto raised Kashmir issue, know what he said in New York
पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान भले बाढ़ से बदहाल हो और आर्थिक कंगाली की कगार पर हो, लेकिन उसके नेताओं का कश्मीर का मोह खत्म नहीं हो रहा है। वोटों की राजनीति के कारण उन्हें कश्मीर ही देश का सबसे बड़ा मुद्दा नजर आता है। अब पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी न्यूयॉर्क यात्रा में फिर कश्मीर मुद्दा उठाया, जबकि इससे ज्यादा जरूरी पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विश्व समुदाय से गुहार लगाना था। भुट्टो ने कश्मीर मुद्दा उठाते हुए यहां तक कह दिया कि उन्हें भारत-पाक रिश्तों में सुधार के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में काउंसिल ऑफ फॉरेन रिलेशंस के एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सवाल-जवाब सत्र के दौरान भुट्टो ने यह बात कही। उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान में बाढ़ के हालात के बीच भारत से रिश्ते सुधरने की क्या संभावना है? जरदारी ने कहा कि उन्हें फिलहाल इसकी कोई संभावना नजर नहीं आती। भारत ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की कोई पेशकश नहीं की है। 
विज्ञापन


हमने शांतिपूर्ण माहौल की पहल की, भारत मूलभूत रूप से बदल गया
पाक विदेश मंत्री ने कहा कि जहां तक मेरी पार्टी और मेरे पीएम की पार्टी का संबंध है, तो हमने भारत के साथ शांतिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश की है और हमने भारत के साथ बातचीत की सतत पैरवी की है, लेकिन भारत मूलभूत रूप से बदल चुका है। जरदारी संयुक्त राष्ट्रमहासभा के सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का भारत के साथ जुड़ना अविश्वसनीय रूप से मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 की घटना ने शांतिपूर्ण रिश्तों को अविश्वसनीय बनाया
भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री जरदारी ने कहा कि युवाजन इस दिशा में कुछ कर सकते हैं कि हम अतीत का बोझ ज्यादा दिनों तक नहीं ढोएंगे। पाकिस्तान में भी भारत के साथ शांतिपूर्ण रिश्तों को लेकर पैरवी की जाती है, लेकिन दुर्भाग्य से अगस्त 2019 की घटना ने भारत के साथ बातचीत को अविश्वसनीय रूप से मुश्किल बना दिया है। 


बता दें, 2019 में भारत सरकार ने कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में परिवर्तित कर दिया है। पाकिस्तान को यह पच नहीं रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed