{"_id":"5f98158128eb3f2f5b55bb1f","slug":"biker-fakes-crash-propose-shocked-girlfriend-crowds-motocross-event-in-florida","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में पागल प्रेमी ने खुद का कराया एक्सीडेंट, हैरतअंगेज अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्यार में पागल प्रेमी ने खुद का कराया एक्सीडेंट, हैरतअंगेज अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
Tue, 27 Oct 2020 06:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने हैरतअंगेज अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार की दीवानगी इतनी की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए खुद का एक्सीडेंट करवा लिया। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है, जहां के मियामी में एक बाइक रेस के दौरान 30 साल के बाइकर जेरेमी डर्स्ट ने अपनी प्रेमिका सारा फ्रैंक को बहुत ही हैरतअंगेज अंदाज में प्रपोज किया।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव बड़ा ही नाटकीय था और इसके लिए उन्होंने पेंसिल्वेनिया के हैरिसबर्ग में मोटरामा रेसिंग इवेंट के दौरान अपनी बाइक का एक्सीडेंट हो जाने का नाटक किया। प्यार का दीवानापन इतना होता है कि लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। यहां तक की कुछ लोग तो जान की बाजी लगाने को भी तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
बाइकर जेरेमी ने अपनी पहली मोटर रेस में हिस्सा लिया था और उन्होंने इसी में एक्सीडेंट हो जाने का बहाना किया ताकि वो अपनी प्रेमिका और उसके परिवार सहित हजारों लोगों के सामने अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर सकें। इसलिए उसने बाइक रेस में हिस्सा लेने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
बाइक रेस के दौरान जेरेमी ने जानबूझकर अपनी बाइक पर से नियंत्रण खोया और फिर थोड़ी दूर तक मिट्टी में घिसटते चले गए। आखिरी लैप के दौरान जेरेमी ने दुर्घटना का नाटक किया और फिर उठकर बैठ गए। वो पीछे मुड़कर ऐसे बैठे हुए थे कि उनकी पीठ भीड़ की ओर थी। तभी एक अधिकारी उनकी ओर भागती आई, जिसने उन्हें रिंग और एक माइक दिया। इसका प्रबंध पहले ही उन्होंने आयोजकों से बात करके कर लिया था
इसके कुछ देर बाद उनकी प्रेमिका सारा भी अपने प्रेमी की ओर भाग कर आईं। जब वो अपने साथी को देखने के लिए नीचे झुकी, तो उन्होंने जेरेमी को एक घुटने पर बैठे हुए, उन्हें रिंग देकर प्रपोज किया। सारा चौंक गईं।इसके बाद रिंग सामने रखकर जेरेमी ने अपनी प्रेमिका सारा से शादी के प्रपोजल के बारे में पूछा। जिसके बाद सारा ने खुशी से अपना सिर हिलाती और 'हां' कहती हुई दिखीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।