{"_id":"5bb47088867a5570f366f0a7","slug":"biggest-painting-of-mona-lisa-is-made-by-24-thousand-chips-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 24 हजार चिप्स से बनाई गई मोनालिसा की सबसे बड़ी पेंटिंग, गिनीज बुक में नाम दर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यहां 24 हजार चिप्स से बनाई गई मोनालिसा की सबसे बड़ी पेंटिंग, गिनीज बुक में नाम दर्ज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
जापान में रविवार को मोनालिसा की दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाई गई है। इसमें सबसे खास बात है कि इस पेंटिंग को 24 हजार चावल की चिप्स की मदद से बनाया गया है। पेंटिंग की लंबाई 13 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मोनालिसा की इस पेंटिंग को सोका गक्कई (धार्मिक उत्सव) के एक खास कार्यक्रम के तहत 200 स्थानीय लोगों ने 24 घंटे की कड़ी मेहनत में बनाया। यह चिप्स 7 विभिन्न रंगों के थे। शेड देने के लिए सोया सॉस, ग्रीन टी और चीनी आदि का प्रयोग किया गया। शनिवार को बननी शुरू हुई पेंटिंग के आखिरी पीस मेयर के साथ कुछ अन्य लोगों ने लगाए।
विज्ञापन
इस कार्य में शामिल 7 साल के मी हमानो का कहना है कि उसे पेंटिंग बनाकर बहुत मजा आया। मी के अलावा उसके पूरे परिवार ने भी पेंटिंग बनाने में सहयोग दिया। उसने कहा कि उसे चावल के चिप्स से पेंटिंग बनाना काफी अच्छा लगा। पेंटिंग का गिनीज बुक में दर्ज होने के बाद इसमें इस्तेमाल हुए चिप्स को लोगों को फ्री गिफ्ट के तौर पर बांट दिया गया।
विज्ञापन