फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Big success of Cape Canaveral Air Force Station four astronauts reached space station in 27 hours

बड़ी कामयाबी : 27 घंटे में स्पेस स्टेशन पहुंचे चार अंतरिक्ष यात्री

Wed, 18 Nov 2020 03:19 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, केप केनवरल।
एजेंसी, केप केनवरल। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 18 Nov 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Big success of Cape Canaveral Air Force Station four astronauts reached space station in 27 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेस एक्स के लॉन्च किए गए नवीनतम ड्रैगन कैप्सूल से चार अंतरिक्ष यात्री 27 घंटे का सफर पूरा कर सोमवार देर रात को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए। वे अगले छह महीने तक यहीं रहेंगे। स्पेस एक्स के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पहुंचाने का यह दूसरा मिशन है। लेकिन यह पहली बार है जब एलन मस्क की कंपनी ने छह महीने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस भेजा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी तरह से ऑटोमेटेड उड़ान से हॉप्किंस के साथ विक्टर ग्लोवर, शैनॉन वॉकर और जापान के सोइची नुगुची आईएसएस पहुंचे। विक्टर ग्लोवर पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री हैं जो इतने लंबे समय के लिए अंतरिक्ष मिशन पर गए हैं।
विज्ञापन



इस साल कोरोना जैसी चुनौतियों को देखते हुए स्पेस एक्स के इस कैप्सूल को रेजिलिएंस नाम दिया गया। वहीं, इससे पहले ड्रैगन के कमांडर माइक हॉप्किंस ने जब आईएसएस से पहला रेडियो संपर्क किया तो वहां मौजूद अमेरिका की महिला अंतरिक्षयात्री केट रूबिन्स बोलीं, वाह, एक अच्छी आवाज सुनने को मिली। हम आपका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीन ने की चांद से सामग्री वापस लाने वाले मिशन के लिए भारी-भरकम रॉकेट की तैनाती
चीन ने चार दशकों में पहली बार चांद से सामग्री वापस लाने के मिशन की लॉन्चिंग के लिए रॉकेट तैनात कर दिया है। लंबे मार्च-5 (रॉकेट) को वेंचाग स्थित स्पेस बेस स्थित लॉन्च साइट पर लाने के लिए अपने हैंगर से ट्रैक्टर के जरिये निकाला गया था। यह चेन्ज मिशन 5 मिशन अगले सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च होना है।


इस मिशन में चंद्रमा पर एक लैंडर रखा जाएगा जो सतह के नीचे दो मीटर ड्रिल करेगा और चट्टानों व अन्य मलबे को धरती पर लाया जाएगा। 1960 और 1970 के दशक के अमेरिकी और रूसी मिशनों के बाद के पहली बार वैज्ञानिकों को चंद्रमा से लाने वाली सामग्रियों का अध्ययन करने की इजाजत दी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed