फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Big News December 16 Nobel Prize winning economist Professor Philipp Dybvig accused of physical harassment

Big News: नोबेल विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला ने कबूला बेटी की हत्या का गुना

Sun, 18 Dec 2022 05:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 05:50 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को म्यांमार की सैन्य सरकार, अफगानिस्तान के तालिबान और लीबिया की विद्रोही सरकार को सदस्यता देने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
Big News December 16 Nobel Prize winning economist Professor Philipp Dybvig accused of physical harassment
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री प्रोफेसर फिलिप डायबविग के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को म्यांमार की सैन्य सरकार, अफगानिस्तान के तालिबान और लीबिया की विद्रोही सरकार को सदस्यता देने से इनकार कर दिया है। अमेरिका में भारतीय मूल की महिला आर्या सिंह ने 2018 में अपनी ही नवजात बच्ची की समुद्र में फेंक हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन


नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री प्रोफेसर फिलिप डायबविग के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। डायबविग वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। डायबविग को डगलस डब्ल्यू डायमंड और बेन एस बर्नान्के के साथ इसी साल अक्तूबर में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस मामले में तीन पूर्व छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


म्यांमार, अफगानिस्तान व लीबिया को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता नहीं
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को म्यांमार की सैन्य सरकार, अफगानिस्तान के तालिबान और लीबिया की विद्रोही सरकार को सदस्यता देने से इन्कार कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने क्रेडेंशियल्स कमेटी इन देशों के राजदूत भेजने की अनुरोध को खारिज करने को कहा था। संयुक्त राष्ट्र में म्यांमार का प्रतिनिधित्व आंग सान सू की और अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्च अशरफ गनी की सरकार के पास ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भारतवंशी महिला ने कबूला बेटी की हत्या का गुनाह
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला आर्या सिंह ने 2018 में अपनी ही नवजात बच्ची की समुद्र में फेंक हत्या करने की बात कबूल की है। उसने बताया कि बेटी के जन्म से पहले उसे नहीं पता था कि वह गर्भवती है। जन्म देने के बाद उसे समझ में नहीं आ रहा था कि उसका क्या करे।

रिश्वतखोर भारतीय डॉक्टर को अमेरिका में पांच साल की जेल
अमेरिका में भारतीय मूल के न्यूरोसर्जन लोकेश एस तंतुवाया को स्पाइनल सर्जरी करने के लिए 33 लाख डॉलर ( करीब 27 करोड़ रुपये) लेने के जुर्म में पांच साल कैद की सजा दी गई है। सैन डिएगो के रहने वाले तंतुवाया को सितंबर मंे दोषी ठहराया गया। तुंतवाया से इस रकम की वसूली भी होगी। 

पूर्व ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस के सरकारी घर से मिला कोकीन
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के पुराने सरकारी घर से कोकीन मिली है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेवेनिंग एस्टेट स्थित इस घर पर लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री बनने से पहले राजनीतिक सहयोगियों के साथ पार्टी की थी। लिज उस समय विदेश मंत्री थीं। ब्रिटेन के कानूनों के तहत कोकीन रखने पर सात साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। 


भारतीय-अमेरिकी लैब मालिक मेडिकेयर घोटाले में दोषी करार
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक मीनल पटेल को आनुवंशिक जांच के नाम पर 44.75 करोड़ डॉलर के घोटाले में दोषी ठहराया गया है। अटलांटा में लैबसॉल्यूशंस नाम से कंपनी चलाने वाले पटेल ने ब्रोकर, टेलीमेडिसिन कंपनियों और कॉल सेंटरों के साथ साजिश रच कर ठगा। उन्होंने मेडिकेयर बीमा के लाभार्थियों को फोन करके झूठ बोला कि वे अपने बीमा के तहत कैंसर की महंगी आनुवंशिक जांच भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed