फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Big disclosure: Wuhan lab helped Chinese army in secret project to find animal viruses

बड़ा खुलासा: वुहान लैब ने की चीनी सेना की मदद, खुफिया प्रोजेक्ट के लिए खोजे खतरनाक वायरस

Sun, 25 Apr 2021 09:53 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 09:53 AM IST
सार

पिछले नौ साल से लैब वैज्ञानिक नए वायरस की खोज और बीमारी फैलाने में शामिल जीव विज्ञान के 'डार्क मैटर' पर  रिसर्च कर रहे थे। 

विज्ञापन
Big  disclosure: Wuhan lab helped Chinese army in secret project to find animal viruses
वुहान शहर, चीन - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोनावायरस की उत्पत्ति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इसके लिए चीन की वुहान लैब कई बार निशाने पर आई, लेकिन चीन लगातार इनकार करता रहा। लेकिन एक अंग्रेजी अखबार ने एक ऐसा खुलासा किया, जिससे हर कोई हैरान है। दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना के कई खुफिया प्रोजेक्ट में वुहान लैब ने मदद की। साथ ही, उनके लिए कई जानवरों के खतरनाक वायरस भी खोजे। बताया जा रहा है कि पिछले नौ साल से लैब वैज्ञानिक नए वायरस की खोज और बीमारी फैलाने में शामिल जीव विज्ञान के 'डार्क मैटर' पर रिसर्च कर रहे थे। इसमें चीनी सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में एक चीनी वैज्ञानिक ने जनरल प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि तीन साल में यहां पर 143 नई बीमारियों की खोज की गई है।। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने की सेना की मदद 
चीन के वुहान लैब में वैज्ञानिकों ने जानवरों के वायरस खोजने के लिए चीनी सेना की मदद की थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसमें पांच टीम लीडरों में शि झेंगली उर्फ 'बैट वुमन' और  एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी काओ वुचुन भी सैंपल खोजने के लिए गुफाओं में गए थे।अमेरिका के वेंडन इस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी का आरोप है कि इस तरह के वायरस फैलाने में चीन के नागरिक और सेना दोनों शामिल हैं। चीन पर पहले से ही आरोप है कि वुहान लैब से कोरोना वायरस फैला है। लेकिन चीन इसको मानने को तैयार नहीं है। यहां तक कि अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी साफ कर दिया कि वुहान लैब से कोरोना नहीं फैला है, बल्कि यह किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है।
विज्ञापन


कोरोना पर चीन की हुई जमकर आलोचना
गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका, ब्रिटेन समेत 12 अन्य देशों ने चीन से इस महामारी के नमूने को शेयर करने की अपील की थी, लेकिन बीजिंग ने उसे खारिज कर दिया। जिसके बाद चीन की काफी आलोचना हुई थी। बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग ने वुहान लैब में नए वायरस के बारे में बहुत पहले ही सूचना दे दी थी। विदेश विभाग ने कोरोना से हफ्तों पहले बताया था कि चीन समेत दुनिया में एक नया वायरस कहर बरपाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed