{"_id":"627dd5bafa6266007823f948","slug":"biden-won-over-trump-as-people-wanted-less-drama-musk-slams-presidents-bid-to-transform-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्क का तंज : 'कम ड्रामा चाहते थे लोग इसलिए जीते बाइडन!', ट्रंप की ट्विटर पर वापसी को लेकर कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मस्क का तंज : 'कम ड्रामा चाहते थे लोग इसलिए जीते बाइडन!', ट्रंप की ट्विटर पर वापसी को लेकर कही यह बात
Fri, 13 May 2022 09:21 AM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 13 May 2022 09:21 AM IST
सार
मस्क ने ट्वीट कर कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में वह पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के मुकाबले कम विभाजनकारी प्रत्याशी को चुनना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
elon musk and joe biden
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बाइडन का यह कहना गलत है कि उन्हें अमेरिका के कायाकल्प और लोगों द्वारा ड्रामेबाजी को कम पसंद किए जाने के कारण चुना गया है। डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले जीत को लेकर बाइडन के दावे के संदर्भ में मस्क ने यह बात कही।
विज्ञापन
एलन मस्क ने गुरुवार शाम ट्वीट कर यह भी कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में वह पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के मुकाबले कम विभाजनकारी प्रत्याशी को चुनना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, '2024 में कम विभाजनकारी नेता बेहतर होगा, फिर भी मैं सोचता हूं कि ट्रंप को ट्विटर पर बहाल किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
हाल ही में ट्वीटर को खरीद चुके मस्क ने कहा, 'बाइडन का यह सोचना गलत है कि उन्हें देश के कायाकल्प के लिए चुना गया है और असल में हर कोई देश में ड्रामेबाजी पसंद नहीं करता है।' मस्क ने इस सप्ताह के आरंभ में भी कहा था कि ट्विटर द्वारा ट्रंप को प्रतिबंधित किया जाना एक गलती थी। इस सोशल मीडिया कंपनी के सफल अधिग्रहण के बाद वह इस फैसले को पलटना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
स्मरणीय है कि हाल ही में टेस्ला के प्रमुख मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया है। हालांकि इस पर सोशल मीडिया कंपनी के शेयरधारकों की सहमति अभी मिलना बाकी है।